Skip to content
Wednesday, 28 October 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
राजनीति,राष्ट्रीय

एमएलसी चुनावों के परिणामों पर बोले तरुण चुघ- राहुल गांधी को वोट की चोट से सजा मिली

एमएलसी चुनावों के परिणामों पर बोले तरुण चुघ राहुल गांधी को वोट की चोट से सजा मिली

एमएलसी चुनावों के परिणामों पर बोले तरुण चुघ- राहुल गांधी को वोट की चोट से सजा मिली

अमृतसर, 28 अक्टूबर . BJP MP तरुण चुघ ने Wednesday को विभिन्न राज्यों में हुए एमएलसी चुनावों के परिणामों में कांग्रेस के प्रदर्शन पर राहुल गांधी पर तंज कसा. उन्होंने कहा कि षड्यंत्र रचने वाले लोगों को जनता ने वोट की चोट से सजा दी है.

अमृतसर में से बातचीत में BJP MP ने कहा कि देशभर में 28 सीटों पर एमएलसी चुनाव हुए, बैलेट पेपर से मतदान संपन्न हुए, लेकिन कांग्रेस को इस चुनाव में भी जीरो मिला है. राहुल गांधी, जो झूठ बोलने की खेती करते हैं, उन्हें जनता ने जीरो दिया है. एक भी सीट कांग्रेस पार्टी एमएलसी चुनाव में नहीं जीत पाई.

चुघ ने कहा कि यह परिणाम दिखाता है कि जनता को कांग्रेस पार्टी से कितनी नाराजगी है. कांग्रेस एक्सपायरी डेट की इंजेक्शन की तरह है, जिसका कोई मतलब नहीं रह गया है.

उन्होंने कहा कि राहुल गांधी लगातार फिल्मी ड्रामे कर रहे हैं. वे अक्सर विदेश यात्राएं करते हैं, India की न्याय प्रणाली को चुनौती देते हैं और देश की सम्मानित अदालतों को निर्देश देने की कोशिश करते हैं. वे भारतीय लोकतंत्र को कमजोर करने की कोशिश कर रहे हैं, देश की चुनाव प्रक्रिया का अपमान करने के लिए झूठी साजिशें रच रहे हैं और प्रेस को डरा-धमका रहे हैं. अपने विदेशी आकाओं के इशारे पर राहुल गांधी लगातार लोकतंत्र के चारों स्तंभों पर हमला कर रहे हैं. देश की जनता सबकुछ देख रही है और जनता लगातार राहुल गांधी को वोट की चोट से सजा दे रही है.

दूसरी ओर पंजाब की कानून व्यवस्था को लेकर उन्होंने कहा कि पंजाब इस समय एक ज्वालामुखी के मुहाने पर बैठा है, और कानून-व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गई है. भगवंत मान Government पूरी तरह विफल रही है, फिर भी इस बेशर्म Government को न तो कानून-व्यवस्था की कोई परवाह है और न ही यह उनके एजेंडे में शामिल है. रंगदारी करने वाले गोलियां चला रहे हैं. गुंडा टैक्स इकट्ठा किया जा रहा है. पंजाब की जनता परेशान है, लेकिन भगवंत मान विदेश छुट्टियां मनाने जा रहे हैं.

चुघ ने कहा कि पंजाब में हत्याएं हो रही हैं, और Police थानों पर ग्रेनेड हमले हो रहे हैं, लेकिन Government स्थिति को ठीक करने में विफल साबित हुई है.

–

डीकेएम/डीकेपी

Share