Skip to content
Friday, 6 November 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
क्रिकेट,खेल

एपीएल में इंग्लैंड के खिलाड़ियों का खेलना लीग को आईसीसी की मंजूरी पर निर्भर

एपीएल में इंग्लैंड के खिलाड़ियों का खेलना लीग को आईसीसी की मंजूरी पर निर्भर

New Delhi, 5 नवंबर . अफगानिस्तान प्रीमियर लीग टी20 (एपीएल) के लिए Tuesday को ड्राफ्ट में साइन किए गए नामों में इंग्लैंड के 8 खिलाड़ियों का नाम शामिल है. इनमें बड़ा नाम मोईन अली और एलेक्स हेल्स का है. हालांकि, इनका खेलना आईसीसी की मंजूरी पर निर्भर करेगा.

इंग्लैंड और वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) ने कहा है कि वे बिना मन के एपीएल के लिए खिलाड़ियों को एनओसी जारी करेंगे. इसकी वजह ट्रेड पर रोक के संभावित असर से बचना है.

हालांकि, कोई भी एनओसी इस बात पर निर्भर करेगी कि लीग को आईसीसी से मंजूरी मिलती है या नहीं. क्रिकइन्फो के मुताबिक एपीएल को अभी तक मंजूरी नहीं मिली है. लीग को मंजूरी मिलेगी या नहीं. इस पर भी फिलहाल स्पष्टता नहीं है. आईसीसी की मंजूरी अक्सर आखिरी मिनट में दी जाती है. यूरोपियन टी20 प्रीमियर लीग को कुछ दिनों के नोटिस पर ही मंजूरी दी गई थी.

एपीएल की पांच में से सिर्फ तीन फ्रेंचाइजी बिकी हैं. ‘टीम पक्तिया’ और ‘टीम बल्ख’ को Tuesday को हुए ड्राफ्ट में जेनेरिक नाम दिया गया था.

ओली पोप, विल स्मीड और डेविड विली इंग्लैंड के ऐसे खिलाड़ी हैं जिन्होंने विरोध की वजह से एपीएल ड्राफ्ट से नाम वापस ले लिया था. हालांकि, Tuesday की नीलामी में आठ इंग्लिश खिलाड़ियों को साइन किया गया. इन खिलाड़ियों में हेल्स, मोईन, जो क्लार्क, टाइमल मिल्स, ओली स्टोन, ल्यूक वुड, टॉम मूर्स और क्रिस वुड शामिल हैं. आठ में से किसी भी खिलाड़ी को ईसीबी से सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट नहीं मिला है. Pakistan के पूर्व तेज गेंदबाज मोहम्मद आमिर को भी ब्रिटिश नागरिक के तौर पर ड्राफ्ट में शामिल किया गया था.

ईसीबी, अफगानिस्तान के खिलाफ द्विपक्षीय सीरीज के आयोजन पर रोक के अपने रूख के कायम है. इसकी वजह तालिबान Government द्वारा महिलाओं और लड़कियों के साथ बुरा बर्ताव है.

एपीएल के ड्रॉफ्ट में इंग्लैंड को 2019 का वनडे विश्व कप जीताने वाले कप्तान इयोन मॉर्गन ब्रॉडकास्ट टीम में शामिल थे. मॉर्गन ने ड्रॉफ्ट को रोमांचक बताया था.

पांचों फ्रेंचाइजी ने पिछले महीने एक मिनी-ड्राफ्ट में कप्तान और कोच चुन लिया था. Tuesday को दो टीमों ने अपने कप्तान बदल दिए. रहमानुल्लाह गुरबाज नंगरहार कॉस्मिक से टीम पक्तिया में चले गए, जबकि रहमत शाह पक्तिया से नंगरहार कॉस्मिक में चले गए.

अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने अपने social media के माध्यम से बताया, “एपीएल तकनीकी कमेटी के फैसले और संबंधित फ्रेंचाइजी मालिकों और कप्तान के बीच आपसी सहमति के बाद, रहमानुल्लाह गुरबाज पक्तिया को लीड करेंगे, जबकि रहमत शाह जरमाती नंगरहार की कमान संभालेंगे.”

अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड (एसीबी) द्वारा संचालित किए जाने वाले एपीएल को ट्रांस ग्रुप और आईटीडब्ल्यू यूनिवर्स मिलकर चलाएंगे. लीग 27 दिसंबर को लॉन्च होने वाला है.

–

पीएके

Share