एनडीए नेता बोले-पीएम मोदी ने एससीओ समिट में पाकिस्तान के दोहरे चेहरे वाले आतंकवाद को किया बेनकाब

New Delhi, 2 सितंबर . Pakistan के Prime Minister कार्यालय द्वारा social media प्लेटफॉर्म पर शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) समिट की एडिट की गई फोटो पोस्ट की थी, जिसमें Prime Minister नरेद्र मोदी को हटा दिया था. Pakistan की इस हरकत पर एनडीए नेताओं ने प्रतिक्रिया दी है. वहीं, सपा नेताओं ने फोटो एडिट करने की घटना को शर्मनाक बताया.

विजयवाड़ा में भाजपा नेशनल काउंसिल की सदस्य यामिनी शर्मा ने से बातचीत में कहा, “India के Prime Minister Narendra Modi ने एससीओ समिट में एक बार फिर Pakistan के दोहरे चेहरे वाले आतंकवाद को बेनकाब किया है. शहबाज शरीफ के सामने पीएम मोदी ने Pakistan पर कड़ा हमला किया और दुनिया से उन देशों का सामना करने को कहा जो आतंकवाद को Governmentी नीति के हथियार के तौर पर इस्तेमाल करते हैं, साथ ही उन ग्लोबल नेटवर्क के खिलाफ कार्रवाई करने को कहा जो आतंकवादियों को पनाह देते हैं, फंड देते हैं और भर्ती करते हैं. आतंकवाद के प्रति India के जीरो-टॉलरेंस रवैये से घबराकर, Pakistan ने अपने पीएमओ की तरफ से जारी एससीओ ग्रुप की आधिकारिक तस्वीर से पीएम मोदी को ही हटा दिया. यह एक और उदाहरण है जिससे India ने Pakistan के पाखंड और दोहरे मापदंडों को बेनकाब किया है और यह साफ कर दिया है कि India आतंकवाद के प्रति जीरो-टॉलरेंस की नीति रखता है.”

भाजपा के मुख्य प्रवक्ता प्रतुल शाह देव ने कहा, “पूरी दुनिया यूं ही पीएम मोदी की लीडरशिप का सम्मान और उसे स्वीकार नहीं करती, उनके पास बहुत दूरदर्शी सोच है. यह हमारा दुर्भाग्य है कि रोटेशन सिस्टम के तहत इस बार शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) की अध्यक्षता Pakistan को मिली. हमें लगता है कि Prime Minister मोदी ने बहुत कड़ा संदेश दिया कि जो भी देश आतंकवाद को पनाह देता है और सीमा-पार आतंकवाद को बढ़ावा देता है, पूरी दुनिया को उसके खिलाफ एकजुट होना चाहिए. उन्होंने इस पर कड़ा संदेश दिया.”

एससीओ में आतंकवाद के खिलाफ India के रुख पर आरजेडी के राज्यसभा सांसद मनोज कुमार झा ने कहा, “यह एक तय रुख रहा है. यह इसलिए अहम है, क्योंकि पिछले 30-40 सालों से India में जो भी Prime Minister रहा है, हमने द्विपक्षीय और बहुपक्षीय मंचों पर ये बातें रखी हैं.”

जेडीयू एमएलसी नीरज कुमार ने कहा, “हाल ही में हुई एससीओ की बैठक में India ने शुरू से ही अपना रुख साफ रखा है. हमारी सेना की बहादुरी और लोगों के संकल्प ने यह साबित कर दिया है कि Pakistan-समर्थित आतंकवाद को खत्म किया जा सकता है. अगर आप Prime Minister की तस्वीर हटा भी दें, तो क्या फर्क पड़ेगा? हमने दुनिया को यह मानने पर मजबूर कर दिया है कि Pakistan-समर्थित आतंकवाद पूरी इंसानियत के लिए एक अभिशाप है.”

Pakistan पीएमओ द्वारा एससीओ बैठक की एडिट की गई तस्वीर शेयर करने पर Samajwadi Party के नेता एस. टी. हसन ने कहा, “यह बहुत ही घटिया और शर्मनाक हरकत है. Pakistan को इतनी गिरी हुई हरकत नहीं करनी चाहिए. हमारा देश हर मामले में Pakistan से बहुत आगे है. उसका काम सिर्फ आतंकवाद फैलाना है और उसने ऐसा करके खुद का ही नुकसान किया है. वे आतंकवाद पर हमारे Prime Minister की बातों का जवाब नहीं दे पाए और चुप रहे. जब उनके पास कोई जवाब नहीं था, तो हताशा में उन्होंने तस्वीर को एडिट कर दिया. ऐसी हरकतों का कोई फायदा नहीं होता और इससे वे सिर्फ शर्मिंदा ही दिखते हैं.”

ओपी/एएस

Leave a Comment