एनएसई आईपीओ की लिस्टिंग अपेक्षानुसार रही, निवेशकों को हुआ मुनाफा: सीईओ आशीष चौहान

Mumbai , 24 सितंबर . Thursday को देश के शीर्ष स्टॉक एक्सचेंज ने बीएसई पर अपना डेब्यू किया, जो एक ऐतिहासिक दिन था. नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) के शेयर लिस्टिंग के दौरान 1.79 प्रतिशत की बढ़त के साथ 1,817 रुपए पर बंद हुए, जो इसके आईपीओ प्राइस बैंड 1,785 रुपए से अधिक है.

इस बीच, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज की लिस्टिंग पर एनएसई के मैनेजिंग डायरेक्टर (एमडी) और सीईओ आशीष कुमार चौहान ने न्यूज एजेंसी से बात करते हुए कहा कि एनएसई आईपीओ की लिस्टिंग अपेक्षानुसार रही है.

उन्होंने से बातचीत में कहा, “लिस्टिंग के बाद जो दाम आए हैं सेलिंग शेयर होल्डर्स को भी फेयर प्राइस मिली है और जिन्होंने आईपीओ में पैसा लगाया है उन्हें भी थोड़ा मुनाफा हुआ है. इसलिए मुझे लगता है कि यह एक अच्छा आउटकम हुआ है.”

एनएसई के ग्रोथ पर बात करते हुए उन्होंने कहा, “नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का परफॉर्मेंस जब से यह शुरू हुआ है, पिछले 32 सालों से, काफी अच्छा रहा है. 700 ट्रेड से शुरू हुआ था, आज 30 करोड़ ट्रेड हुआ है, और लगातार इसका प्रॉफिट बढ़ रहा है, हर साल काफी अच्छा प्रॉफिट करता है, तो मुझे लग रहा है कि जैसे-जैसे India का ग्रोथ होगा, वैसे एनएसई का भी ग्रोथ होगा.”

इसकी लिस्टिंग को लेकर उन्होंने कहा कि विश्व में कई सारे एक्सचेंज अपने आप पर ही लिस्टेड हैं, हालांकि India में जब रेगुलेशन्स बने तो ऐसा मानना था कि उन्हें दूसरे एक्सचेंज पर लिस्ट करना चाहिए. उन्होंने कहा, “जहां तक मेरा मानना है कि सेबी चेयरमैन, या दूसरे जो पॉलिसी मेकर्स हैं, हमें जब भी मौका मिलेगा हम अपने इस केस को उनके समक्ष रखेंगे.

उन्होंने कहा कि अभी जितनी भी सब्सिडरीज हैं उसमें अभी कोई इरादा नहीं है लिस्टिंग का, लेकिन बड़ी बन जाती है और रेगुलेटरीज को लगता है कि लिस्टिंग करनी चाहिए तो जरूर करेंगे. उन्होंने Prime Minister मोदी की तारीफ करते हुए कहा कि इतने वर्षों में Prime Minister ने जो कार्य किए हैं वो अभूतपूर्व हैं, और India को उन्होंने एक मजबूत इकोनॉमिक फ्रेमवर्क पर लाकर खड़ा किया है.

इससे पहले, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के लिस्टिंग समारोह में एनएसई के मैनेजिंग डायरेक्टर और सीईओ आशीष कुमार चौहान ने कहा, “व्यक्तिगत रूप से, एनएसई मेरे दिल और आत्मा के बहुत करीब रहा है.”

उन्होंने कहा कि एनएसई असल में लोकतंत्र का ही एक रूप है जो 13 करोड़ भारतीयों, 27 करोड़ अकाउंट्स और 9 करोड़ परिवारों के बीच रियल-टाइम में काम करता है; यह आज India में किसी भी तरह का सबसे बड़ा समूह है.

उन्होंने आगे कहा, “मेरे लिए, कैपिटल मार्केट अच्छी तरह से काम करने वाले मानव समाज का अहम हिस्सा हैं. अनिश्चितताओं और तेजी से बदलती दुनिया के बीच, कैपिटल मार्केट समाज की सामूहिक उम्मीदों, डर, खुशियों, दुखों, भविष्य की अपेक्षाओं, तरक्की और संभावनाओं को रियल-टाइम में जाहिर करते हैं, और ये सब नैनो-सेकंड में एक ही कीमत में बदल जाते हैं.”

–

डीबीपी

Leave a Comment