एडीजी ने चारधाम यात्रा सुरक्षा का लिया जायजा, गंगोत्री से गौमुख ट्रैक तक किया निरीक्षण

उत्तरकाशी, 6 अक्टूबर . चारधाम यात्रा और गौमुख ट्रैक पर सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से अपर Police महानिदेशक (अपराध एवं कानून व्यवस्था) वी. मुरुगेशन ने गंगोत्री धाम से लेकर गौमुख ट्रैक तक का स्थलीय निरीक्षण कर Police एवं सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया.

उन्होंने यात्रा मार्ग पर तैनात Police बल, भीड़ एवं यातायात प्रबंधन, पार्किंग व्यवस्था तथा संवेदनशील स्थलों पर निगरानी प्रणाली की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को सुरक्षा व्यवस्थाएं लगातार प्रभावी बनाए रखने के निर्देश दिए.

निरीक्षण के दौरान एडीजी ने गंगोत्री धाम स्थित Police चौकी का भौतिक निरीक्षण कर अभिलेखों और साफ-सफाई की व्यवस्था देखी. उन्होंने धाम में तैनात Police, फायर एवं एसडीआरएफ कर्मियों को श्रद्धालुओं को व्यवस्थित एवं कतारबद्ध तरीके से दर्शन कराने, भीड़ नियंत्रण तथा यातायात प्रबंधन को बेहतर बनाने के निर्देश दिए. साथ ही भागीरथी नदी घाटों पर विशेष सतर्कता बरतने पर जोर दिया.

उन्होंने धाम क्षेत्र और पार्किंग स्थलों में सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने के लिए cctv कैमरों तथा ड्रोन के माध्यम से सतत निगरानी रखने के निर्देश दिए. भीड़ बढ़ने की स्थिति में प्रभावी ट्रैफिक डायवर्जन और भीड़ नियंत्रण की व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा गया. एडीजी ने Police कर्मियों को श्रद्धालुओं एवं पर्यटकों के साथ विनम्र और सहयोगात्मक व्यवहार बनाए रखने तथा उनकी सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने की हिदायत दी.

इसके बाद उन्होंने गौमुख ट्रैक स्थित भोजवासा Police चौकी का निरीक्षण किया. यहां दुर्गम और विषम परिस्थितियों में तैनात Police कर्मियों के लिए उपलब्ध आवास, भोजन एवं अन्य मूलभूत सुविधाओं का जायजा लिया तथा जवानों की समस्याओं और आवश्यकताओं की जानकारी प्राप्त की. उन्होंने कठिन भौगोलिक परिस्थितियों में ड्यूटी कर रहे Police कर्मियों का उत्साहवर्धन करते हुए उनका मनोबल बढ़ाया.

एडीजी ने निर्देश दिए कि गौमुख ट्रैक पर आने वाले प्रत्येक ट्रैकर, पर्यटक और तीर्थयात्री का पूरा विवरण निर्धारित रजिस्टर में अनिवार्य रूप से दर्ज किया जाए तथा उनके आवागमन की नियमित निगरानी रखी जाए. उन्होंने किसी भी आपात स्थिति, दुर्घटना या संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल उच्चाधिकारियों को देने तथा संबंधित एजेंसियों के साथ समन्वय बनाकर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा.

डॉ. मुरुगेशन ने कहा कि गंगोत्री धाम और गौमुख जैसे महत्वपूर्ण धार्मिक एवं पर्यटन स्थलों पर श्रद्धालुओं और पर्यटकों की सुरक्षा, सुगम आवागमन तथा बेहतर Police व्यवस्था सर्वोच्च प्राथमिकता है. इसके लिए सभी Police कर्मी पूर्ण सजगता, संवेदनशीलता और जिम्मेदारी के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करें.

निरीक्षण के दौरान Police उपाधीक्षक उत्तरकाशी जनक सिंह पंवार, प्रभारी निरीक्षक हर्षिल प्रदीप तोमर, प्रभारी चौकी गंगोत्री प्रमोद उनियाल, एसडीआरएफ के वीरेन्द्र पंवार सहित Police और एसडीआरएफ के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे.

–

एएसएच/डीकेपी

Leave a Comment