एक साल की तलाश खत्म : एटीएम चोरी गैंग का मास्टरमाइंड ‘इम्मा’ राजस्थान के जंगल से गिरफ्तार

New Delhi, 4 सितंबर . दिल्ली क्राइम ब्रांच को एटीएम चोरी के खिलाफ बड़ी कामयाबी मिली है. करीब एक साल से फरार चल रहे ‘एटीएम चोरी करने वाले गैंग’ के मास्टरमाइंड इमरान खान उर्फ इम्मा को क्राइम ब्रांच की एनडीआर यूनिट ने Rajasthan के भिवाड़ी के घने जंगलों से गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी दिल्ली समेत कई राज्यों में 20 से ज्यादा एटीएम चोरी के मामलों में वांछित था और दो मामलों में घोषित अपराधी (पीओ) करार दिया जा चुका था.

Police के मुताबिक, 36 साल का इमरान खान Haryana के पलवल जिले के हथीन थाना क्षेत्र के मामोल्का गांव का रहने वाला है. वह अनपढ़ है और पार्ट-टाइम ट्रक ड्राइवर का काम करता है. इलाके में उसे ‘इम्मा’ के नाम से जाना जाता है. Police का कहना है कि उसने एटीएम मशीनों को उखाड़ने और खोलने में महारत हासिल कर रखी थी.

एनडीआर यूनिट, सेक्टर-8, आर.के. पुरम को लगातार इनपुट मिल रहा था कि दिल्ली में हुई एटीएम चोरी की कई वारदातों के पीछे इम्मा का हाथ है. वह मेवात क्षेत्र के दुर्गम इलाकों में छिपकर Police को चकमा दे रहा था. आरोपी को पकड़ने के लिए डीसीपी चंद्र कुमार सिंह के निर्देश पर एसीपी उमेश बर्थवाल की निगरानी और इंस्पेक्टर विवेक मलिक की देखरेख में विशेष टीम बनाई गई थी.

टीम ने पिछले एक साल में तकनीकी निगरानी, cctv फुटेज का विश्लेषण और जमीनी खुफिया जानकारी जुटाई. जांच मेवात की ओर इशारा कर रही थी, जहां आरोपी घने जंगलों और सुनसान गांवों का फायदा उठाकर छिपा था. हेड constable रामनरेश और एसआई उमरदीन ने स्थानीय वेशभूषा में इलाके में घुल-मिलकर गुप्त जानकारी जुटाई. आखिरकार पता चला कि आरोपी Rajasthan के भिवाड़ी में ग्वाल्डा हिल्स के जंगल में एक सुनसान ठिकाने पर छिपा है.

2 सितंबर को टीम ने मुश्किल भौगोलिक हालात के बावजूद जंगल में सर्च ऑपरेशन चलाया. कई घंटों की तलाशी के बाद इम्मा को उसके ठिकाने से दबोच लिया गया. जांच में सामने आया है कि इम्मा दिल्ली में 12 से ज्यादा और Gujarat-Rajasthan समेत अन्य राज्यों में 8 मामलों में शामिल रहा है. वह कुल 10 मामलों में फरार था. उसके खिलाफ 6 मामलों में गैर-जमानती वारंट (एनबीडब्ल्यू) जारी थे. दो मामलों, हजरत निजामुद्दीन थाना के ई-First Information Report 7271/2022 और स्पेशल सेल के First Information Report 74/2022, में उसे कोर्ट ने घोषित अपराधी घोषित किया था.

पूछताछ में उसने दिल्ली के मंडावली, तिमारपुर और न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी में हुई दो और एटीएम चोरी में भी अपनी संलिप्तता कबूली है, जिनमें उसकी औपचारिक गिरफ्तारी बाकी है. इसके अलावा Gujarat के भरूच के वागरा और दहेज थानों और Rajasthan के दौसा के कोलवा थाने में भी उस पर केस दर्ज हैं.

क्राइम ब्रांच का मानना है कि इस गिरफ्तारी से दिल्ली-एनसीआर में सक्रिय एटीएम चोरी के बड़े नेटवर्क का खुलासा होगा. Police अब उसके साथियों, पैसों के बंटवारे और एटीएम ले जाने के लिए इस्तेमाल होने वाले वाहनों और लॉजिस्टिक्स के बारे में पूछताछ कर रही है.

एससीएच/एबीएम

Leave a Comment