Skip to content
Sunday, 8 November 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
राजनीति,राष्ट्रीय

एक गोली जवानों के प्राण ले सकती है और केंद्र सरकार अग्निवीर योजना में दो साल बढ़ाकर बांट रही खैरात: प्रमोद तिवारी

एक गोली जवानों के प्राण ले सकती है और केंद्र Government अग्निवीर योजना में दो साल बढ़ाकर बांट रही खैरात: प्रमोद तिवारी

New Delhi, 8 नवंबर . Prime Minister Narendra Modi इस बार दिवाली मनाने के लिए छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले में जवानों के बीच पहुंचे. एक तरफ जहां भाजपा नेताओं ने पीएम मोदी के इस दौरे का स्वागत किया है. वहीं कांग्रेस सांसद प्रमोद तिवारी ने कहा है कि पीएम मोदी जब बस्तर गए हैं, जहां कांग्रेस नेतृत्व का सफाया हुआ था, तो उन्हें भी प्रणाम करना चाहिए.

छत्तीसगढ़ के उपChief Minister विजय शर्मा ने कहा कि देश नक्सलवाद से मुक्त हो चुका है. एक संगठन था, जो बस्तर में बाबा साहेब के संविधान को मानने से इनकार करता था, लेकिन आज हर जगह बाबा साहेब का संविधान लागू है. बस्तर में Naxalite कैडर खत्म हो चुका है. जवानों की वजह से Naxalite खत्म हुए हैं, ऐसे में पीएम मोदी का उनके बीच जाना यह संदेश है कि बस्तर अब पूरी तरह आतंक मुक्त है.

वहीं, राजनांदगांव से BJP MP संतोष पांडेय ने कहा कि बस्तर में शांति पीएम मोदी की वजह से आई है. पीएम मोदी ने निश्चय किया है कि छत्तीसगढ़ को नक्सलमुक्त करना है. वहां भी दीपावली अच्छे से मनाई जाएगी. आज वहां भी खुशियों की बहार है.

लालकृष्ण आडवाणी के जन्मदिन पर पीयूष गोयल ने कहा कि उन्होंने भाजपा को विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बनाने में योगदान दिया है. हम उन पर गर्व करते हैं. हम उनके मार्ग पर चलते रहेंगे. पार्टी का हर कार्यकर्ता देश को पहले रखेगा और स्वयं को आखिरी में रखेगा. यही प्रेरणा हमें सादगी और सरलता के साथ काम करने के लिए प्रेरित करती है. देश को विरासत और विकास के साथ नई ऊंचाई पर ले जाने का काम Prime Minister मोदी ने किया है, यही आडवाणी के लिए हमारी भेंट है.

वहीं, Prime Minister मोदी के बस्तर दौरे को लेकर कांग्रेस सांसद प्रमोद तिवारी ने कहा कि जिन वीर जवानों ने वहां अपना बलिदान दिया और वहां अमन-चैन वापस लौटाया है, उन्हें हम प्रणाम करते हैं. सवाल यह है कि पीएम मोदी, बदले में आपने क्या दिया है? आपने भारतीय सेना और जवानों को अनिश्चित भविष्य दिया है. पहले India की सेना में जो भर्ती होती थी, तो वह वर्दी उसके शरीर पर जीवनभर रहती थी. उन्हें तमाम सुविधाएं मिलती थीं, लेकिन आपने अग्निवीर योजना शुरू की और दो साल बढ़ाकर आप खैरात बांट रहे हैं.

कांग्रेस सांसद ने कहा कि एक गोली जवानों के प्राण ले सकती है. उनकी सुरक्षा और उनके परिवार की सुरक्षा के लिए पहले जैसी व्यवस्था क्या आप बहाल कर पाएंगे? अगर नहीं कर सकते, तो आपके बस्तर जाने का कोई तुक नहीं है.

उन्होंने भाजपा नेता नितिन नवीन पर निशाना साधते हुए कहा कि वह अपनी सीट भी नहीं बचा पाए. इससे उन्हें समझ लेना चाहिए कि जनता उन्हें पसंद नहीं करती है. जनता महंगाई, बेरोजगारी और भाजपा की वादाखिलाफी से काफी नाराज है. राहुल गांधी त्याग, संघर्ष और शौर्य के प्रतीक हैं. उनकी दादी और पिता ने देश के लिए आहुति दी है. क्या भाजपा में ऐसा कोई है, जिससे उनकी तुलना की जा सके?

–

एएमटी/वीसी

Share