
सहारनपुर, 8 सितंबर . भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) टीम के सहारनपुर दौरे को लेकर कांग्रेस सांसद इमरान मसूद की प्रतिक्रिया सामने आई है.
से बातचीत करते हुए इमरान मसूद ने कहा, “हम तो पहले दिन से कह रहे हैं कि प्राचीन मस्जिद है. वजू करने के लिए मस्जिदों में कुआं होता था. हो सकता है कुआं 300 वर्षों से भी पुराना हो. मस्जिद के कागज के देख लेना चाहिए कि कब से हैं. मस्जिद के अंदर ही कुआं होता है. कई जगह अभी भी हैं.”
राशिद अल्वी के बयान पर इमरान मसूद ने कहा कि राम मंदिर के मुद्दे पर भाजपा ने 2024 में भी चुनाव लड़ा था. हश्र देखा क्या हुआ? भगवान राम सबके हैं. भगवान राम न्याय के प्रतीक हैं. राम तो इस देश के कण-कण में हैं.
संभल को लेकर इमरान मसूद ने कहा कि सौहार्द्र बनाए रखने के लिए सहारनपुर के लोगों का धन्यवाद. अष्टमी के दिन शराब की दुकानों को बंद करने के बंगाल Government के फैसले पर इमरान मसूद ने कहा कि न तो मैं शराब पीता हूं और न तो मांस खाता हूं. सबको बंद कर दो, मुझे फर्क नहीं पड़ता. इस देश 82 प्रतिशत लोग मांसाहारी हैं. नॉर्थ ईस्ट में पूरी राजनीति इस पर निर्भर है.
Samajwadi Party के विधायक अबू आजमी ने कहा कि ये लोग हिंदू-मुस्लिम करके चुनाव जीतना चाहते हैं. इनको विकास से कोई मतलब नहीं है. उत्तर प्रदेश में कानून-व्यवस्था की स्थिति बहुत ही खराब है. धर्म के नाम पर बांट कर राजनीति कर रहे हैं. हम लोगों की ओर से इसका खुला विरोध किया जा रहा है. मौलाना तौकीर रजा को जमानत न मिलने पर उन्होंने कहा कि यह बहुत अफसोस की बात है, कोर्ट में इंसाफ नहीं मिलेगा तो लोग कहां जाएंगे.
–
एसडी/वीसी