
सागर, 9 सितंबर . Madhya Pradesh के सागर जिले के शराब कांड के प्रभावितों के बीच Chief Minister मोहन यादव पहुंचे, जहां उन्होंने अस्पताल में बीमारी का हाल जाना. साथ ही उन्होंने जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक में कहा कि इस घटना के जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई के लिए प्रशासन को फ्री हैंड दिया गया है.
Chief Minister मोहन यादव Wednesday को Dubai प्रवास से लौटे और वह दिल्ली से सीधे सागर पहुंचे. उन्होंने जिला अस्पताल में जहरीली शराब के सेवन से गंभीर रूप से बीमार हुए लोगों से मुलाकात की और मरीजों के स्वास्थ्य की जानकारी ली. Chief Minister यादव ने मरीजों के बेहतर, समुचित उपचार और आवश्यक चिकित्सा सुविधाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए.
उन्होंने यहां अधिकारियों और जन-प्रतिनिधियों के साथ बैठक की और प्रशासनिक अधिकारियों को इस मामले में कठोर कार्रवाई के लिए फ्री-हैंड दिया. इस मामले में राज्य Government किसी को भी बख्शने के मूड में नहीं है.
मरीजों से मुलाकात के बाद Chief Minister मोहन यादव ने संवाददाताओं से बातचीत करते हुए कहा कि हमने प्रशासन को फ्री-हैंड दिया है कि वह कठोर से कठोर कार्रवाई करे. अभी भी जहां-जहां भी कहीं और भी आवश्यकता लगती हो तो कठोर कार्रवाई करे. अवैध अतिक्रमण जैसे मामलों में भी एक्शन ले. उन्होंने अधिकारियों से कहा कि वह सीमा से लगे हुए राज्यों के अधिकारियों से भी संपर्क करें. दोषियों पर ऐसी कार्रवाई करेंगे कि दोबारा किसी की इस तरह के काम करने की हिम्मत नहीं होगी.
उन्होंने कहा कि शराब बंदी के लिए धार्मिक संस्थाओं और सामाजिक संस्थाओं के साथ मिलकर अभियान चला रहे हैं. किसी के घर के पिता-पुत्र की मौत होना बहुत कष्टकारी है. मैं इस मामले में कांग्रेस के नेताओं से भी कहना चाहता हूं कि इस तरह के मामले में राजनीति न करके एकजुटता दिखाएं. मैं नेता प्रतिपक्ष से अपील करता हूं कि हम सभी मिलकर इस चुनौती का सामना करें.
–
एसएनपी/डीकेपी