ऋषिकेश में जापानी राजदूत ने गंगा नदी में लगाई डुबकी, इसे ‘कभी न भूलने वाला पल’ बताया

ऋषिकेश, 6 सितंबर . India में जापान के राजदूत ओनो केइची ने उत्तराखंड के ऋषिकेश में गंगा नदी में डुबकी लगाई और इसे ‘सचमुच अविस्मरणीय पल’ बताया.

social media प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर गंगा में डुबकी लगाने का अनुभव शेयर करते हुए केइची ने कहा कि उन्हें गहरा आध्यात्मिक जुड़ाव महसूस हुआ, साथ ही विस्मय, विनम्रता और कृतज्ञता का भाव भी जागा.

उन्होंने गंगा नदी के किनारे मिट्टी का दीपक (दीया) भी जलाया.

पवित्र गंगा नदी में डुबकी लगाते हुए अपनी तस्वीरें और वीडियो शेयर करते हुए जापानी राजदूत ने कहा, “आखिरकार, ऋषिकेश में गंगा में पूरी डुबकी-तीन बार. जन्माष्टमी वीकेंड पर, सदियों पुरानी आस्था और परंपराओं को निभाने वाले लोगों के बीच, मुझे गहरा आध्यात्मिक जुड़ाव महसूस हुआ, साथ ही विस्मय, विनम्रता और कृतज्ञता का भाव भी जागा. सचमुच एक अविस्मरणीय पल.”

ओनो केइची अपने social media अकाउंट पर India घूमने और यहां के बेहतरीन खाने का आनंद लेने के अपने अनुभव लगातार शेयर करते रहे हैं.

उन्होंने 18 अगस्त को New Delhi में तमिलनाडु हाउस में मसाला डोसा और फिल्टर कॉफी का आनंद लिया.

एक्स पर अपना अनुभव शेयर करते हुए, जापानी राजदूत ने कहा, “तमिलनाडु हाउस में स्वादिष्ट मसाला डोसा और फिल्टर कॉफी का आनंद लिया. दक्षिण India का अद्भुत स्वाद.”

8 अगस्त को, ओनो केइची ने अपने स्टाफ के साथ New Delhi में Gujarat भवन में ढोकला और छाछ का आनंद लिया.

22 मई को, जापानी राजदूत ने इंटरनेशनल टी डे (अंतर्राष्ट्रीय चाय दिवस) के मौके पर यूएन हाउस में चाय पर भारत-जापान सांस्कृतिक आदान-प्रदान कार्यक्रम में हिस्सा लिया.

एक्स पर एक पोस्ट में उन्होंने कहा, “New Delhi में यूएन हाउस में इंटरनेशनल टी डे मनाते हुए चाय पर भारत-जापान सांस्कृतिक आदान-प्रदान कार्यक्रम में शामिल होकर बहुत अच्छा लगा. मसाला, चाय और माचा के स्वाद और सांस्कृतिक भावना में अंतर है, लेकिन दोनों ही सम्मान, मेहमाननवाजी और सद्भाव को दर्शाते हैं, ये ऐसे मूल्य हैं जो India और जापान दोनों में समान हैं.”

12 मई को, केइची ने आंध्र प्रदेश भवन में भोजन का आनंद लिया और ‘एक्स’ पर अपना अनुभव शेयर किया.

उन्होंने ‘एक्स’ पर लिखा, “अपने पसंदीदा आंध्र प्रदेश भवन में वापस आकर बहुत खुशी हुई. टीम के साथ असली थाली का आनंद लेने के लिए जापान के Prime Minister के विशेष सलाहकार ऊनो योशिमासा को भी साथ लाया. गर्मजोशी भरी मेहमाननवाजी के लिए हमेशा आभारी हूं, और अंत में बताई गई ‘डबल का मीठा’ डिश आजमाकर मजा आया.”

एससीएच/डीकेपी

Leave a Comment