Skip to content
Monday, 26 October 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
राष्ट्रीय

उर्मिला सनावर गिरफ्तार, दीपिका राठौड़ बोलीं – परिवार को लंबे समय से कर रही थीं ब्लैकमेल

उर्मिला सनावर गिरफ्तार, दीपिका राठौड़ बोलीं – परिवार को लंबे समय से कर रही थीं ब्लैकमेल

हरिद्वार, 26 अक्टूबर . अंकिता भंडारी हत्याकांड में चर्चा में आईं उर्मिला सनावर की गिरफ्तारी के बाद अब ज्वालापुर के पूर्व विधायक सुरेश राठौड़ की बेटी दीपिका राठौड़ का बड़ा बयान सामने आया है. दीपिका राठौड़ ने उत्तराखंड Police का आभार व्यक्त किया है और उर्मिला सनावर पर गंभीर आरोप लगाए हैं.

दीपिका राठौड़ ने आरोप लगाया कि उर्मिला सनावर लंबे समय से उन्हें और उनके परिवार को ब्लैकमेल कर रही थीं और परिवार की छवि खराब करने की कोशिश कर रही थीं. हाल ही में उन्हें फोन पर जान से मारने की धमकी दी गई और पांच करोड़ रुपए की रंगदारी मांगी गई.

दीपिका के मुताबिक, 24 अक्टूबर को उर्मिला सनावर ने उन्हें फोन किया और पांच करोड़ रुपए की मांग की. साथ ही परिवार की रविदास पीठ को अपने नाम कराने का दबाव बनाया. मांग पूरी न होने पर उन्हें और उनके परिवार को जान से मरवाने की धमकी दी गई.

इस पूरे मामले पर दीपिका राठौड़ ने से बात करते हुए कहा, “उर्मिला सनावर ने मुझे परसों फोन किया और कहा कि हमारी जो रविदास पीठ है, उसे अपने पिताजी से कहकर मेरे नाम करवा दो और अपने पिताजी से मुझे पांच करोड़ रुपए नकद दिलवा दो. उन्होंने इस प्रकार की डिमांड रखी और कहा कि अगर तुम नहीं करवाओगी तो मैं तुम्हें जान से मरवा दूंगी.”

उन्होंने Police की कार्रवाई पर संतोष जताते हुए कहा, “बहुत अच्छा लगा कि उत्तराखंड Police ने मेरी गुहार को तुरंत सुना और तत्काल कार्रवाई की. कार्रवाई होना बहुत जरूरी था. चाहे मैं हूं या कोई अन्य महिला या पुरुष, अगर किसी के साथ इस तरह की घटना होती है तो आरोपी को बख्शा नहीं जाना चाहिए, उस पर तुरंत कार्रवाई होनी चाहिए.”

उन्होंने कहा कि जब वह पहली बार उर्मिला से मिली थीं, तब भी उन्होंने अपने बच्चों पर केस कर रखा था. उनके खिलाफ पहले से ही कई मुकदमे दर्ज हैं और उन्होंने कई लोगों पर केस किए हुए हैं.

दीपिका ने कहा, “मुझे लगता है कि वह लोगों को परेशान करके खुश होती हैं. जब लड़कियां रोती हैं तो उन्हें मजा आता है. जब वह देखती हैं कि कोई लड़की परेशान है तो उन्हें अच्छा महसूस होता है.”

–

पीआईएम/एबीएम

Share