Skip to content
Friday, 23 October 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
बॉलीवुड,मनोरंजन

उपासना सिंह ने दलेर मेहंदी का किया समर्थन, कहा- तबीयत खराब होने पर भी वादा निभाया

उपासना सिंह ने दलेर मेहंदी का किया समर्थन, कहा तबीयत खराब होने पर भी वादा निभाया

उपासना सिंह ने दलेर मेहंदी का किया समर्थन, कहा- तबीयत खराब होने पर भी वादा निभाया

Mumbai , 23 अक्टूबर . Actress उपासना सिंह ने गायक दलेर मेहंदी के साथ हुए विवाद पर नाराजगी जताई है. उन्होंने कहा कि वह दलेर मेहंदी को बहुत अच्छी तरह जानती हैं और वह कभी शराब नहीं पीते.

Actress उपासना सिंह ने के साथ बातचीत में दलेर मेहंदी का पक्ष लेते हुए कहा कि तबीयत खराब होने के बावजूद वह अपना वादा निभाने के लिए कार्यक्रम में शामिल हुए थे.

उन्होंने कहा, “मैं दलेर जी को अच्छे से जानती हूं, वे शराब नहीं पीते हैं. हां, ऐसा हो सकता है कि इस उम्र में तबीयत खराब होने की वजह से वह अच्छे से परफॉर्म नहीं कर पाए होंगे. कई बार ऐसा भी होता है कि कलाकार लोगों की उम्मीदों पर खरा नहीं उतर पाते हैं, तो मुझे लगता है कि ये बात भी हर इंसान को समझनी चाहिए. क्योंकि हमें नहीं पता कि कोई व्यक्ति किस तरह की परेशानी से गुजर रहा है और दलेर मेहंदी जी बीमार भी थे. ऐसा होता भी है कि जब कोई बीमार होता है, तो वह बेड से भी नहीं उठ पाता है.”

Actress ने आगे कहा, “दलेर मेहंदी जी ने पहले वादा किया था कि वे परफॉर्म करेंगे, जिस वजह से वह तबीयत खराब होने पर भी वहां परफॉर्म करने गए थे. बाद में मीका ने भी कहा था कि दलेर मेहंदी जी बीमार थे.”

उपासना सिंह का मानना है कि उत्तराखंड में दलेर मेहंदी के साथ जो हुआ है, वह एक कलाकार के लिए अपमानजनक है. उन्होंने कहा, “मुझे लगता है कि कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल को पहले थोड़ा समझना चाहिए था. अगर उन्हें परफॉर्मेंस समझ नहीं आती, तो उन्हें स्टेज पर ऐसे नहीं बोलना चाहिए था.”

हालांकि, मामला आगे बढ़ने के बाद उत्तराखंड के मंत्री सुबोध उनियाल ने गायक की टीम पर आरोप लगाया था कि नई टिहरी के कुंजापुरी मेले में परफॉर्मेंस के लिए दलेर मेहंदी की टीम ने 35 लाख रुपए एडवांस और पूरे होटल की बुकिंग का पैसा पहले ही ले लिया था. मंत्री का कहना था कि इतनी बड़ी रकम लेने के बावजूद दलेर मेहंदी मंच पर सही से खड़े नहीं हो पा रहे थे और लिप-सिंक कर रहे थे.

Actress ने कहा, “जब कोई भी कलाकार परफॉर्म करता है, तो उसे रुपए मिलते हैं, लेकिन इसका मतलब बिल्कुल भी ये नहीं है कि उन्होंने किसी भी कलाकार को खरीद लिया है.”

–

एनएस/एबीएम

Share