‘उनकी रगों में गुजराती खून दौड़ता है’, सीएम भूपेंद्र पटेल ने की फ्लाईदुबई के पायलट स्मित मच्छार की प्रशंसा

Ahmedabad, 1 अक्टूबर . Gujarat के Chief Minister भूपेंद्र पटेल ने Thursday को फ्लाईDubai की उड़ान एफजेड1073 के भारतीय पायलट स्मित मच्छार की प्रशंसा की है. उन्होंने कहा कि देश और राज्य को उन पर गर्व है.

मूल रूप से Gujaratी स्मित मच्छार पर Dubai से तेल अवीव जा रही फ्लाइट में को-पायलट ने उड़ान के दौरान हमला किया था. चाकू से हुए हमले में घायल होने के बावजूद स्मित मच्छार ने यात्रियों और क्रू के साथ-साथ विमान को सुरक्षित रखा. विमान में अधिकतर इजरायली नागरिक थे, जिन्होंने को-पायलट को पकड़ा और बाद में तबूक एयरपोर्ट पर विमान को सुरक्षित उतारा गया.

Chief Minister भूपेंद्र पटेल ने social media प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा, “Gujarat और पूरे देश को बहुत गर्व है. आसमान में कैप्टन स्मित मच्छार ने जो अदम्य साहस और वीरता दिखाई, वह सचमुच कल्पना से परे है. गंभीर रूप से घायल होने के बावजूद उन्होंने हमलावर का मुकाबला किया, एक बड़ी त्रासदी को टाला और 174 यात्रियों की जान बचाई.”

सीएम पटेल ने आगे लिखा, “वे एक गौरवान्वित भारतीय हैं और उनकी रगों में Gujaratी खून दौड़ता है, जो हमारी दृढ़ता और साहस का सच्चा प्रतीक है. Gujaratी मूल के इस बहादुर सपूत ने वैश्विक मंच पर पूरे देश को गौरवान्वित किया है. मैं उनकी असाधारण वीरता को सलाम करता हूं और उनके जल्द और पूरी तरह से ठीक होने की कामना करता हूं.”

इससे पहले, Prime Minister Narendra Modi ने भी पायलट स्मित मच्छार की तारीफ की और उन्हें ‘हीरो’ बताया.

Prime Minister ने ‘एक्‍स’ पर पोस्‍ट किया, “पायलट स्मित मच्छार एक हीरो हैं. बेहद गंभीर खतरे के बीच और खुद बुरी तरह घायल होने के बावजूद उन्होंने जबरदस्त हिम्मत दिखाई और दूसरों की जान बचाने के अपने इरादे से पीछे नहीं हटे. उनकी बहादुरी की वजह से सैकड़ों लोगों की जान बचाई जा सकी और एक बड़ी त्रासदी टल गई.”

उन्होंने पोस्‍ट में आगे ल‍िखा, “India को कैप्टन मच्छार पर गर्व है. उनके जल्द ठीक होने, फिर से पूरी ताकत हासिल करने और अच्छे स्वास्थ्य की कामना करता हूं.”

–

डीसीएच/

Leave a Comment