उधमपुर में दो पाकिस्तानी आतंकवादी ढेर, इलाके में तलाशी अभियान जारी

जम्मू, 17 सितंबर . जम्मू-कश्मीर के उधमपुर जिले में सुरक्षा बलों ने ऑपरेशन सों के दौरान दो Pakistanी जैश-ए-मोहम्मद आतंकवादियों को मार गिराया है. जम्मू-कश्मीर Police ने दोनों आतंकवादियों की पहचान सद्दाम और मुस्तफा के रूप में की है. मुठभेड़ के बाद इलाके में तलाशी अभियान जारी है.

जम्मू-कश्मीर Police ने social media प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर कहा, “आप भाग सकते हैं, लेकिन छिप नहीं सकते. ऑपरेशन सों में मारे गए दोनों Pakistanी जैश-ए-मोहम्मद आतंकवादियों की पहचान सद्दाम और मुस्तफा के रूप में हुई है.”

Police के मुताबिक, मारे गए आतंकवादियों के कब्जे से बड़ी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद बरामद किया गया है. इनमें एके असॉल्ट राइफल की चार मैगजीन, एम4 कार्बाइन की तीन मैगजीन, ग्लॉक पिस्तौल की दो मैगजीन और चार ग्रेनेड शामिल हैं.

अधिकारियों के अनुसार, Wednesday शाम उधमपुर जिले के मजालता इलाके में संदिग्ध गतिविधि की सूचना मिलने के बाद सुरक्षाबलों ने संयुक्त रूप से घेराबंदी और तलाशी अभियान शुरू किया था. इसी दौरान आतंकवादियों से संपर्क स्थापित हुआ और गोलीबारी शुरू हो गई.

अधिकारी ने बताया कि मुठभेड़ के दौरान दो आतंकवादी मारे गए. हालांकि, इलाके में तलाशी और सैनिटाइजेशन अभियान अभी जारी है.

ऑपरेशन की शुरुआत जम्मू-कश्मीर Police और सेना की पैरा स्पेशल फोर्सेज ने की थी. मुठभेड़ शुरू होने के बाद अतिरिक्त सुरक्षाबलों को तत्काल मौके पर भेजा गया. फिलहाल भारतीय सेना, केंद्रीय रिजर्व Police बल (सीआरपीएफ) और जम्मू-कश्मीर Police के स्पेशल ऑपरेशंस ग्रुप (एसओजी) की संयुक्त टीम इलाके में तलाशी अभियान चला रही है.

यह अभियान पीर पंजाल क्षेत्र में बढ़ी सुरक्षा गतिविधियों के बीच चल रहा है. हाल ही में राजौरी में लश्कर-ए-तैयबा से जुड़े कथित ओवरग्राउंड वर्कर नेटवर्क का भंडाफोड़ किया गया था. 15 सितंबर को राजौरी Police ने पीर पंजाल क्षेत्र में कथित आतंकी मॉड्यूल से जुड़े तीन लोगों को गिरफ्तार किया था. इनकी पहचान जाकिर हुसैन, मोहम्मद आजम और मोहम्मद मुश्ताक के रूप में हुई थी.

सुरक्षाबलों ने इलाके में निगरानी और तलाशी अभियान तेज कर दिया है. इसके लिए स्निफर डॉग और हवाई निगरानी की भी मदद ली जा रही है, ताकि किसी अन्य छिपे हुए आतंकवादी का पता लगाया जा सके.

उधमपुर-रियासी रेंज के रणनीतिक मार्गों पर हाई अलर्ट, वाहनों की जांच और कड़ी घेराबंदी जारी है. उधमपुर, रियासी, रामबन, कठुआ, पुंछ और राजौरी के पहाड़ी इलाकों में भी सुरक्षा बल विशेष सतर्कता बरत रहे हैं. इन दुर्गम क्षेत्रों में Pakistanी आतंकवादियों की संदिग्ध गतिविधियों की सूचनाओं के बाद तलाशी अभियान लगातार चलाए जा रहे हैं.

सुरक्षा बलों के मुताबिक, पिछले छह महीनों से अधिक समय से इन पहाड़ी इलाकों में आतंकवाद विरोधी अभियान जारी हैं. इन अभियानों में कई शीर्ष आतंकवादियों को मार गिराने में सफलता मिली है. सुरक्षा एजेंसियों के अनुसार, लगातार चल रहे अभियानों का उद्देश्य आतंकवादियों पर दबाव बनाए रखना है, ताकि वे सुरक्षित ठिकाना बनाकर सुरक्षा बलों या आम नागरिकों के खिलाफ हमले की योजना न बना सकें.

डीएससी

Leave a Comment