
Lucknow, 30 अगस्त . उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बीच भारतीय जनता पार्टी ने संगठन को बूथ स्तर तक और मजबूत करने पर जोर दिया है.
पार्टी के नवनियुक्त राष्ट्रीय महामंत्री हरीश द्विवेदी ने Sunday को अपने प्रथम Lucknow आगमन पर कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि वे पूरी ताकत के साथ संगठन को मजबूत करें और आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा की प्रचंड विजय सुनिश्चित करने के लिए सक्रिय भूमिका निभाएं.
राष्ट्रीय महामंत्री बनने के बाद पहली बार Lucknow पहुंचे द्विवेदी का चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर पार्टी पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया. एयरपोर्ट से भाजपा के प्रदेश मुख्यालय तक जगह-जगह कार्यकर्ताओं ने पुष्पवर्षा और माल्यार्पण कर उनका अभिनंदन किया.
प्रदेश मुख्यालय पर नवनियुक्त राष्ट्रीय महामंत्री हरीश द्विवेदी और राष्ट्रीय मंत्री संगीता यादव का स्वागत एवं अभिनंदन किया गया. कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी, प्रदेश महामंत्री (संगठन) धर्मपाल सिंह, राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दयाशंकर सिंह सहित प्रदेश पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे.
कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए हरीश द्विवेदी ने कहा कि पार्टी ने उन्हें जो नई जिम्मेदारी दी है, उसका निर्वहन कार्यकर्ताओं के आशीर्वाद और पार्टी नेतृत्व के मार्गदर्शन में पूरी निष्ठा एवं समर्पण के साथ करेंगे. उन्होंने कहा कि Prime Minister Narendra Modi के नेतृत्व में वर्ष 2047 तक India को विकसित राष्ट्र बनाने का संकल्प लिया गया है और इसे पूरा करने के लिए भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता पूरी शक्ति से काम करेगा.
उन्होंने कहा कि विकसित India का सपना तभी साकार होगा, जब उत्तर प्रदेश विकसित होगा. Chief Minister योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश में कानून व्यवस्था मजबूत हुई है, गुंडाराज और अराजकता पर प्रभावी नियंत्रण हुआ है तथा विकास को नई गति मिली है. उन्होंने कार्यकर्ताओं से 2027 के विधानसभा चुनाव में भाजपा की प्रचंड विजय सुनिश्चित करने के लिए बूथ स्तर तक सक्रिय होकर काम करने का आह्वान किया.
द्विवेदी ने कहा कि वह स्वयं कार्यकर्ता के रूप में संगठन की पृष्ठभूमि से आए हैं और लंबे समय तक अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद तथा विचार परिवार से जुड़े रहे हैं. उत्तर प्रदेश के कार्यकर्ताओं ने उन्हें हमेशा स्नेह और सहयोग दिया है. उन्होंने कहा कि वर्ष 2014 के बाद Prime Minister Narendra Modi के नेतृत्व में देश की दिशा और दशा बदली है. गरीबों तक खाद्यान्न, आवास, शौचालय, स्वच्छ पेयजल, उज्ज्वला गैस कनेक्शन, किसान सम्मान निधि और आयुष्मान India जैसी योजनाओं का लाभ पहुंचा है. India आज विश्व की प्रमुख आर्थिक शक्तियों में शामिल होकर तेजी से आगे बढ़ रहा है.
राष्ट्रीय महामंत्री ने आरोप लगाया कि India की बढ़ती शक्ति और प्रतिष्ठा कुछ विदेशी ताकतों तथा देश विरोधी मानसिकता रखने वाले लोगों को स्वीकार नहीं हो रही है. उन्होंने कहा कि देश को कमजोर करने के लिए समाज को जाति, क्षेत्र और भाषा सहित विभिन्न आधारों पर बांटने के प्रयास किए जा रहे हैं.
उन्होंने कार्यकर्ताओं से ऐसी साजिशों के प्रति सतर्क रहने और लोकतांत्रिक एवं वैचारिक रूप से उनका जवाब देने का आह्वान किया. उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता उनके लिए सर्वोपरि हैं और संघर्ष के हर दौर में वह कार्यकर्ताओं के साथ अग्रिम पंक्ति में खड़े रहे हैं. Lucknow आगमन पर मिले स्नेह और सम्मान के लिए उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों और जनप्रतिनिधियों का आभार जताया.
राष्ट्रीय मंत्री संगीता यादव ने कहा कि भाजपा में एक सामान्य कार्यकर्ता भी मेहनत, निष्ठा और संगठन के प्रति समर्पण के बल पर बड़ी जिम्मेदारी हासिल कर सकता है. पार्टी ने उन्हें जो दायित्व दिया है, उसका निर्वहन पूरी ईमानदारी और प्रतिबद्धता से करेंगी. उन्होंने कहा कि पार्टी संगठन कार्यकर्ताओं की शक्ति से चलता है और कार्यकर्ता ही उसकी सबसे बड़ी पूंजी हैं.
उन्होंने कार्यकर्ताओं से राष्ट्रीय नेतृत्व के अभियानों और कार्यक्रमों को जन-जन तक पहुंचाने तथा बूथ स्तर पर संगठन को और मजबूत करने का आह्वान किया.
प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने दोनों नेताओं का स्वागत करते हुए कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं की पार्टी है और यहां सामान्य कार्यकर्ता भी अपनी मेहनत, संगठनात्मक क्षमता और समर्पण के बल पर सर्वोच्च जिम्मेदारियों तक पहुंच सकता है.
उन्होंने कहा कि हरीश द्विवेदी का अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद और संगठनात्मक जीवन का लंबा अनुभव रहा है. कठिन परिस्थितियों में संगठन के लिए काम करने और कार्यकर्ताओं के बीच रहकर संगठन को मजबूत करने की उनकी क्षमता का पार्टी को लाभ मिलेगा.
उन्होंने असम में प्रभारी और बिहार में सह-प्रभारी के रूप में द्विवेदी के संगठनात्मक अनुभव का भी उल्लेख किया. चौधरी ने कहा कि संगीता यादव ने भी संगठन में विभिन्न दायित्वों का सफलतापूर्वक निर्वहन किया है. उत्तर प्रदेश के दो अनुभवी और कर्मठ कार्यकर्ताओं को राष्ट्रीय टीम में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलना प्रदेश के कार्यकर्ताओं के लिए गर्व का विषय है.
उन्होंने कहा कि 2027 के विधानसभा चुनाव में भाजपा की पुन: प्रचंड विजय पार्टी का लक्ष्य है. राष्ट्रीय नेतृत्व के मार्गदर्शन और समर्पित कार्यकर्ताओं की ताकत के बल पर पार्टी उत्तर प्रदेश में फिर ऐतिहासिक विजय दर्ज करेगी. एयरपोर्ट से प्रदेश मुख्यालय तक हुए स्वागत को उन्होंने कार्यकर्ताओं के नेतृत्व के प्रति विश्वास और उत्साह का प्रमाण बताया.
–
विकेटी/एएसएच