Skip to content
Friday, 27 November 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
राजनीति,राष्ट्रीय

उत्तर प्रदेश में पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, 28 अधिकारियों के तबादले

उत्तर प्रदेश में Police विभाग में बड़ा फेरबदल, 28 अधिकारियों के तबादले

Lucknow, 27 नवंबर . उत्तर प्रदेश Government ने Friday को Police विभाग में बड़ा फेरबदल करते हुए Police आयुक्त, अतिरिक्त Police महानिदेशक (एडीजी) और वरिष्ठ Police अधीक्षक (एसएसपी) स्तर के 28 अधिकारियों का तबादला किया. गृह विभाग की ओर से जारी आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होगा.

फेरबदल के तहत आईपीएस मोहित अग्रवाल को वाराणसी Police आयुक्त के पद से हटाकर प्रयागराज का Police आयुक्त नियुक्त किया गया है. उनकी जगह किरण एस. को वाराणसी का नया Police आयुक्त बनाया गया है. वह इससे पहले Lucknow रेंज में Police महानिरीक्षक (आईजी) के पद पर तैनात थे.

गाजियाबाद के Police आयुक्त जे. रविंदर गौड़ को नोएडा का Police आयुक्त नियुक्त किया गया है. वहीं, प्रयागराज के Police आयुक्त पीयूष मोर्डिया को हटाकर एडीजी (स्थापना) बनाया गया है. नोएडा की Police आयुक्त लक्ष्मी सिंह को गाजियाबाद का Police आयुक्त नियुक्त किया गया है.

इसके अलावा, एडीजी बरेली जोन रामित शर्मा को एडीजी Lucknow जोन और एडीजी Lucknow जोन प्रवीण कुमार को एडीजी बरेली जोन नियुक्त किया गया है. आईजी अलीगढ़ रेंज प्रभाकर चौधरी को आईजी Lucknow रेंज बनाया गया है.

अयोध्या के एसएसपी गौरव ग्रोवर को मुरादाबाद का एसएसपी नियुक्त किया गया है, जबकि सतपाल को अयोध्या का नया एसएसपी बनाया गया है.

उत्तर प्रदेश Government का यह फेरबदल उत्तराखंड Government की ओर से 17 आईपीएस और पीपीएस अधिकारियों के तबादले के एक दिन बाद हुआ है. उत्तराखंड Government ने अधिकारियों को जिलों, खुफिया इकाइयों, पीएसी बटालियनों और विशेष शाखाओं में नई जिम्मेदारियां सौंपी थीं.

उत्तराखंड में नैनीताल के एसएसपी मंजुनाथ टीसी को 31वीं पीएसी बटालियन, रुद्रपुर का कमांडेंट नियुक्त किया गया है. वहीं, रुद्रपुर स्थित 46वीं पीएसी बटालियन के कमांडेंट पंकज भट्ट को आईआरबी-1, बैलपड़ाव का कमांडेंट बनाया गया है.

खुफिया विभाग में तैनात Police अधीक्षक मणिकांत मिश्रा को ऊधम सिंह नगर का एसएसपी नियुक्त किया गया है. वहीं, देहरादून साइबर क्राइम सेक्टर के Police अधीक्षक अमित श्रीवास्तव-1 को Police अधीक्षक (खुफिया) बनाया गया है.

–

डीएससी

Share