
Lucknow, 3 अक्टूबर . उत्तर प्रदेश से कांग्रेस नेता सुरेंद्र राजपूत ने राज्य में होने वाले आगामी विधानसभा चुनाव से पहले बड़ा दावा किया है. उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में इंडिया ब्लॉक की Government बनेगी, क्योंकि राहुल गांधी और अखिलेश यादव की नीतियों पर जनता को भरोसा है.
Lucknow में से बातचीत में कांग्रेस नेता ने पूर्व Chief Minister और बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की प्रमुख मायावती पर तंज कसते हुए कहा कि आकाश आनंद और मायावती का मामला ‘म्यूजिकल चेयर’ के खेल जैसा है. उस खेल में तीन कुर्सियां होती हैं और चार सदस्य हैं. वह एक व्यक्ति को हटाती हैं और दूसरे को बिठा देती हैं. उन्होंने बहुजन समाज पार्टी को बर्बाद कर दिया है.
राजपूत के मुताबिक, बहुजन आंदोलन पहले ही उनके हाथों से निकल चुका है. मायावती ने बहुजन आंदोलन को भाजपा को बेचने की कोशिश की. अब देश में राहुल गांधी और उत्तर प्रदेश में इंडिया गठबंधन के साथ अखिलेश यादव के नेतृत्व में बहुजन आंदोलन ने अपनी नई राह चुन ली है. हालांकि, बहुजन समाज पार्टी का इस तरह पतन होते देखना दुखद है.
आराधना मिश्रा ‘मोना’ के नई यूपी कांग्रेस अध्यक्ष और इमरान मसूद के राज्य इकाई के कार्यकारी अध्यक्ष बनने पर सुरेंद्र राजपूत ने कहा कि दोनों लोगों को मेरी ओर से बधाई. हमें भरोसा है कि उनके नेतृत्व में कांग्रेस पिछड़े वर्गों, दलितों, आदिवासियों, महिलाओं, युवाओं, किसानों, अल्पसंख्यकों और हाशिए पर रहने वाले लोगों तक पहुंचेगी और गांवों से लेकर शहरों तक संगठन को मजबूत करेगी. इमरान मसूद भी पूरी निष्ठा से अपनी जिम्मेदारियां निभाएंगे. उत्तर प्रदेश में गठबंधन की Government आनी तय है.
चुनाव से पहले संगठन में बदलाव पर सुरेंद्र राजपूत ने कहा कि हमने हमेशा यही माना है कि Political प्रतिनिधित्व दिए बिना आप समाज के किसी भी समूह या वर्ग का उत्थान नहीं कर सकते. सिर्फ आर्थिक प्रतिनिधित्व से ऐसा नहीं किया जा सकता. महात्मा गांधी ने भी यही बात कही थी, सामाजिक उत्थान. हम जितने ज्यादा लोगों के सामाजिक उत्थान के लिए काम करेंगे, समाज में उतनी ही शांति और समृद्धि आएगी. राहुल गांधी इसी सोच के साथ आगे बढ़ते हैं कि देश का विकास सिर्फ कुछ चुनिंदा लोगों तक सीमित नहीं रहना चाहिए. अगर देश को तरक्की करनी है, तो सभी 140 करोड़ लोगों को एक साथ मिलकर आगे बढ़ना होगा.
–
डीकेएम/एबीएम