उत्तर प्रदेश: बाढ़ के पानी में डूबने से पिता-पुत्र समेत तीन की मौत, गांव में मचा कोहराम

Lucknow, 3 अक्टूबर . उत्तर प्रदेश के सीतापुर में बाढ़ के पानी में डूबने से पिता-पुत्र समेत तीन की मौत हो गई है, जिससे पीड़ित परिवार सहित गांव में कोहराम मचा हुआ है.

दरअसल, सीतापुर जनपद के महमूदाबाद तहसील क्षेत्र में बाढ़ के बीच एक दर्दनाक हादसा सामने आया है. रामपुर मथुरा ब्लॉक की ग्राम पंचायत सरैया मसूदपुर में खेतों की स्थिति देखने गए पिता-पुत्र और उनके भतीजे की बाढ़ के पानी में डूबने से दर्दनाक मौत हो गई. घटना के बाद पूरे गांव में हड़कंप मच गया. Police ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है. वहीं, Chief Minister योगी आदित्यनाथ ने भी इस दर्दनाक हादसे का संज्ञान लेकर दुख जताया है.

जानकारी के अनुसार, सरैया मसूदपुर गांव के कुछ लोग बाढ़ से प्रभावित अपने खेतों का जायजा लेने गए थे. इसी दौरान पानी के तेज बहाव और गहराई की चपेट में आने से सुरेंद्र चौहान, पुत्र प्रेम नारायण (40), सौरभ चौहान (13), पुत्र सुरेंद्र चौहान और शोभित (17), पुत्र जगदीश कुमार पानी में डूब गए.

तीनों के लापता होने की सूचना मिलते ही गांव में अफरा-तफरी मच गई. सुरेंद्र चौहान और उनके पुत्र सौरभ के साथ उनका भतीजा शोभित भी हादसे का शिकार हो गया. वहीं, जगदीश कुमार का दूसरा पुत्र सत्येंद्र कुमार सुरक्षित बताया जा रहा है.

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय Police, राजस्व विभाग और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंच गए. प्रशासन की निगरानी में तत्काल राहत एवं बचाव अभियान शुरू कराया गया. गोताखोरों की टीम और स्थानीय ग्रामीणों ने बाढ़ के पानी में लगातार तलाश अभियान चलाया, जिसके बाद सभी शव बरामद कर लिए गए.

वहीं, Chief Minister योगी ने सीतापुर की इस घटना का संज्ञान लिया है. Chief Minister ने अधिकारियों को तत्काल मौके पर पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं. उन्होंने एसडीआरएफ की मदद से रेस्क्यू अभियान और तेज करने तथा पीड़ित परिजनों से मिलकर उन्हें हरसंभव सहायता उपलब्ध कराने के भी निर्देश दिए हैं.

घटना के बाद सरैया मसूदपुर गांव में शोक का माहौल है. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. घटना को लेकर सीओ महमूदाबाद कपूर कुमार ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही गोताखोरों व स्थानीय लोगों के जरिए तलाश कराई गई. शवों को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है.

उन्होंने कहा कि Saturday को थाना रामपुर, मथुरा जनपद, सीतापुर के गांव सरैया मसूदपुर में एक सूचना मिली कि गांव के ही 3 लोग सुरेंद्र (40), सौरभ (13), जो पिता-पुत्र हैं. इन्हीं के साथ में इनका भतीजा शोभित (17) गांव के ही निकट अपने खेत के लिए जा रहे थे और जहां एक नाला था, उसमें डूब कर इनकी मृत्यु हो गई है.

घटना की सूचना मिलते ही तत्काल Police मौके पर पहुंची. स्थानीय लोगों एवं गोताखोरों के द्वारा इनके शव को बरामद किया गया. शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है. इसमें अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है.

–

डीके/डीकेपी

Leave a Comment