
Lucknow, 2 सितंबर . आउटसोर्स कार्मिकों के हित-संरक्षण, सेवा-सुरक्षा और पारदर्शी मानव संसाधन प्रबंधन की दिशा में उत्तर प्रदेश एक नई शुरुआत करने जा रहा है. Wednesday को Chief Minister योगी आदित्यनाथ Lucknow में उत्तर प्रदेश आउटसोर्स सेवा निगम (यूपीसीओएस) का शुभारंभ करेंगे.
Chief Minister योगी ने Wednesday सुबह social media प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, “Lucknow में आज संपूर्ण आउटसोर्स मानव संसाधन प्रबंधन के डिजिटल एकीकरण के लिए उत्तर प्रदेश आउटसोर्स सेवा निगम (यूपीसीओएस) का शुभारंभ होगा. साथ ही, यूपीसीओएस के पोर्टल और वेबसाइट की लॉन्चिंग, ‘लोगो’ का अनावरण व आउटसोर्स कार्मिकों को चेक वितरण भी किया जाएगा.”
उन्होंने ‘एक्स’ पोस्ट में यह भी कहा कि तकनीक से पारदर्शिता, व्यवस्था से सुरक्षा और प्रत्येक कार्मिक के श्रम को सम्मान, यही ‘नए उत्तर प्रदेश’ की नई पहचान है.
बता दें कि उत्तर प्रदेश Government ने आउटसोर्सिंग कमीशन का भी गठन किया है. Chief Minister कार्यालय ने अपने एक बयान में कहा कि प्रत्येक आउटसोर्सिंग कर्मी को न्यूनतम मानदेय प्राप्त हो और उसे हर प्रकार की सामाजिक सुरक्षा की गारंटी भी मिले, इसके लिए हम शीघ्र ही आगे की कार्यवाही करेंगे. इसके लिए धनराशि की व्यवस्था हमने बजट में कर दी है.
Chief Minister कार्यालय के अनुसार, आंगनवाड़ी, आशा वर्कर, रसोइया, ग्राम चौकीदार और कोटेदार- इन सभी के प्रोत्साहन और मानदेय में वृद्धि के लिए भी Government ने बजट में धनराशि की व्यवस्था की है.
इसके अलावा, अगस्त महीने में योगी Government ने उत्तर प्रदेश परिवहन निगम में कार्यरत आउटसोर्स कार्मिकों के हित में महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए उनके मानदेय में जुलाई से 5 प्रतिशत की वृद्धि की. परिवहन राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दयाशंकर सिंह के अनुसार, कंप्यूटर ऑपरेटर, लेखाकार कम टैली ऑपरेटर और प्रोग्रामर के मानदेय में यह बढ़ोतरी की गई.
इस वृद्धि का लाभ परिवहन निगम में कार्यरत कंप्यूटर ऑपरेटर के 249 कार्मिकों को मिलेगा. इनका मानदेय लगभग 20,655 रुपये से बढ़कर 21,420 रुपए तक हो जाएगा. इसी तरह लेखाकार कम टैली ऑपरेटर के 35 कार्मिकों के मानदेय में भी वृद्धि की गई है और उनका वेतन लगभग वरिष्ठता के क्रम में 20 हजार से 26 हजार रुपए तक हो जाएगा. वहीं प्रोग्रामर पद पर कार्यरत 26 कार्मिकों का मानदेय करीब 42,000 रुपए से बढ़कर 43,313 रुपए तक हो जाएगा.
–
डीसीएच/