उत्तर प्रदेश: आजमगढ़ पुलिस ने मुठभेड़ के बाद बकरी चोर गिरोह के एक सदस्य को किया गिरफ्तार, एक अन्य फरार

आजमगढ़, 4 अक्टूबर . उत्तर प्रदेश के जनपद आजमगढ़ में Police ने बकरी चोरी करने वाले गिरोह के एक सदस्य को मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किया है, जबकि गिरोह का कथित मुख्य सदस्य भागने में कामयाब रहा. मुठभेड़ में एक आरोपी के दाहिने पैर में गोली लगी, जिसे बाद में अस्पताल में भर्ती कराया गया. Police ने उसके कब्जे से .315 बोर का तमंचा, कारतूस और दोपहिया वाहन के अलावा नकदी बरामद की है.

यह मुठभेड़ आजमगढ़ जनपद के सिधारी थाना क्षेत्र में हुई. आरोपी की पहचान आसिफ के रूप में की गई है, जो जीयनपुर थाना क्षेत्र के अशरफपुर का रहने वाला है.

Police के मुताबिक, 4 अक्टूबर को शाहगढ़ क्षेत्र में चेकिंग के दौरान सूचना मिली थी कि बकरी चोरी गिरोह के दो सदस्य बाइक से आ रहे हैं. समेंदा-पूरा ठकुराई मार्ग स्थित लोहारी मोड़ पुलिया के पास Police ने घेराबंदी की. बाइक रोकने पर पीछे बैठे आसिफ ने Police टीम पर फायरिंग की. Police की जवाबी कार्रवाई में उसके पैर में गोली लगी और उसे गिरफ्तार कर जिला अस्पताल भेजा गया.

पूछताछ में आरोपी ने सिधारी क्षेत्र के दौलतपुर से 2 बकरी, समेंदा से 1 बकरी तथा जीयनपुर के बैरियाडिह से 3 बकरी चोरी की घटनाओं में शामिल होना स्वीकार किया. Police ने समेंदा से चोरी की गई बकरी बेचने से मिले उसके हिस्से के 1,560 रुपए भी बरामद किए हैं.

Police के अनुसार, गिरोह का कथित मुख्य सदस्य कलीम पुत्र इस्लाम निवासी शाहपुर, थाना जीयनपुर मौके से अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया. उसकी गिरफ्तारी के लिए Police टीम दबिश दे रही है.

Police रिकॉर्ड के मुताबिक, गिरफ्तार आसिफ के खिलाफ 6 मुकदमे, जबकि फरार कलीम के खिलाफ 38 अभियोग दर्ज हैं. Police ने आरोपी आसिफ के खिलाफ आर्म्स एक्ट समेत संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है.

–

डीसीएच/

Leave a Comment