उत्तराखंड में मदरसों पर सख्ती, रुद्रपुर में मौलाना मुफ्ती का मदरसा सील

रुद्रपुर, 31 अगस्‍त . उत्तराखंड के रुद्रपुर स्थित त्रिशूल चौक पर धामी Government को मदरसे बंद करने पर बिगड़े बोल बोलने वाले मौलाना मुफ्ती मुजीब के मदरसे पर जिला प्रशासन ने ताला जड़ दिया. जिला प्रशासन ने बताया कि मदरसा बिना अल्पसंख्यक शिक्षा प्राधिकरण की मान्यता के चल रहा था.

दरअसल, उत्तराखंड Government ने मदरसा बोर्ड को खत्म कर अल्पसंख्यक शिक्षा प्राधिकरण का गठन किया है. इसके बाद प्रदेश में संचालित मदरसों के लिए अल्पसंख्यक शिक्षा प्राधिकरण के साथ-साथ उत्तराखंड शिक्षा बोर्ड से निर्धारित मान्यता लेना अनिवार्य किया गया है. Government के इस कदम के बाद प्रदेश में मदरसों की मान्यता और संचालन को लेकर प्रशासन की ओर से जांच और कार्रवाई की जा रही है. Government की इस व्यवस्था के विरोध में कुछ मौलाना और मुस्लिम धर्मगुरु लामबंद भी हुए हैं.

इसी बीच, उधम सिंह नगर जिले में प्रशासन की कार्रवाई सामने आई है. जिला प्रशासन के मुताबिक, जिले में कुल 118 मदरसे संचालित हैं. इनमें से पांच मदरसे पहले ही बंद हो चुके हैं, जबकि करीब 60 मदरसों ने अभी तक मान्यता के लिए आवेदन नहीं किए हैं. वहीं, बाकी मदरसों की ओर से मान्यता प्राप्त करने के लिए ऑनलाइन आवेदन किए गए हैं. प्रशासन अब इन आवेदनों के आधार पर संस्थानों की जांच और सत्यापन की प्रक्रिया आगे बढ़ा रहा है.

उन्होंने बताया कि मदरसा जामियातुल हसनात है, यह जाहिद रजा का है, और वो भी सील किया गया है. इनके पास मान्यता के आवश्यक दस्तावेज नहीं थे.

अल्पसंख्यक विभाग के सचिव डॉ. पराग मधुकर धकाते ने बताया कि प्रदेश में पहले मदरसा बोर्ड के तहत 452 मदरसे पंजीकृत थे. अब इन मदरसों को अल्पसंख्यक शिक्षा प्राधिकरण से मान्यता प्राप्त करनी होगी. उन्होंने स्पष्ट किया कि जो मदरसे निर्धारित प्रक्रिया के तहत मान्यता नहीं लेंगे, उनके खिलाफ बंद करने की कार्रवाई की जाएगी. सचिव के अनुसार, अब तक करीब 200 मदरसों के आवेदन विभाग को प्राप्त हो चुके हैं और इन संस्थानों का स्पॉट सर्वे कराया जा रहा है, ताकि मौके पर जाकर उनकी स्थिति और दस्तावेजों का सत्यापन किया जा सके.

Government की ओर से मदरसों को लेकर अपनाई जा रही सख्ती के बीच Chief Minister पुष्कर सिंह धामी भी कई मौकों पर स्पष्ट कर चुके हैं कि उत्तराखंड में कानून और नियमों का पालन हर संस्थान को करना होगा. Chief Minister ने कहा कि देवभूमि में काबिलाई शिक्षा के लिए कोई स्थान नहीं है और मुल्लावादी सोच को पनपने नहीं दिया जाएगा. उन्होंने कट्टरपन फैलाने के आरोपों का भी जिक्र करते हुए कहा कि संबंधित मामले में आरोपी मौलवी को जेल भेजा गया है और कानून अपना काम कर रहा है.

एएसएच/डीकेपी

Leave a Comment