ईरान परमाणु हथियार नहीं बनाना चाहता, अमेरिका के सामने नहीं झुकेगा: राष्ट्रपति पेजेश्कियन

तेहरान, 16 अक्टूबर . ईरान के President मसूद पेजेश्कियन ने Friday को एक बार फिर दोहराया कि उनका देश परमाणु हथियार विकसित नहीं करना चाहता और तेहरान विरोधी प्रचार को झूठ करार दिया.
उनके कार्यालय की वेबसाइट पर जारी बयान के अनुसार, पेजेश्कियन ने यह बात अर्मेनिया की राजधानी येरेवन में जैव विविधता सम्मेलन (सीओपी17) के मौके पर जॉर्जिया के Prime Minister इराक्ली कोबाखिद्जे के साथ बैठक के दौरान कही.
न्यूज एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, उन्होंने कहा, “ईरान परमाणु हथियार विकसित नहीं करना चाहता और हम अपने देश के खिलाफ विनाशकारी प्रचार को झूठ मानते हैं.” उन्होंने परमाणु हथियारों के विकास पर रोक के संबंध में ईरान के दिवंगत सर्वोच्च नेता अली खामेनेई के स्पष्ट रुख का हवाला दिया.
पेजेश्कियन ने कहा कि ईरान हमेशा बातचीत के लिए तैयार रहा है, वे (अमेरिका) सोचते हैं कि वे हमें आत्मसमर्पण के लिए मजबूर कर सकते हैं, लेकिन हम जबरदस्ती के सामने नहीं झुकेंगे.
उन्होंने कहा कि ईरान के खिलाफ अमेरिकी प्रतिबंध मानवीय ढांचे के अनुरूप नहीं हैं और ईरान पर हालिया अमेरिका-इजरायल हमलों को अनुचित और अमानवीय बताया.
जॉर्जिया के Prime Minister कोबाखिद्जे ने इस दौरान कहा कि उनका देश राज्यों के आंतरिक मामलों में किसी भी प्रकार के विदेशी हस्तक्षेप को खारिज करता है.
एक अलग बैठक में, उनके कार्यालय की वेबसाइट के अनुसार, आर्मेनिया के Prime Minister निकोल पशिन्यान के साथ बैठक में पेज़ेश्कियान ने कहा कि अमेरिका को यह समझना होगा कि ईरान आत्मसमर्पण नहीं करेगा और अपनी जनता पर भरोसा करते हुए तथा अपने पड़ोसियों के साथ समन्वय बनाते हुए पूरी ताकत के साथ दुनिया के साथ अपने संबंध जारी रखेगा.
उन्होंने कहा कि अमेरिका और उसके प्रतिबंधों ने ईरान और पूरी दुनिया के लिए समस्याएं पैदा की हैं और चेतावनी दी कि अगर वाशिंगटन इसी रास्ते पर चलता रहा तो पूरी दुनिया के लिए स्थिति और बिगड़ जाएगी.
पेजेश्कियन ने वाशिंगटन से बल प्रयोग के बजाय तर्क के आधार पर बातचीत करने का आह्वान किया. इस बीच, अमेरिकी President डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि ईरान के साथ युद्ध बहुत जल्द खत्म हो जाएगा, संघर्ष खत्म होने के बाद वैश्विक ऊर्जा कीमतों में तेजी से गिरावट आने की भविष्यवाणी की और जोर देकर कहा कि तेहरान को परमाणु हथियार हासिल करने की अनुमति नहीं दी जाएगी.
मोंटाना में एक चुनावी रैली के लिए एरिजोना से रवाना होने से पहले पत्रकारों से बात करते हुए, अमेरिकी President ट्रंप ने संघर्ष के जल्द खत्म होने को तेल की कीमतों में कमी और अमेरिकी अर्थव्यवस्था में सुधार से जोड़ा.
President ट्रंप ने कहा, “ईरान का मामला बहुत जल्द खत्म हो जाएगा. यह बहुत जल्द खत्म होने वाला है और आपके ऊर्जा के दाम बहुत तेजी से, बहुत जल्दी गिरेंगे.”
–
केके/डीकेपी


