
वॉशिंगटन, 25 अगस्त . अमेरिकी ट्रेजरी सेक्रेटरी स्कॉट बेसेंट ने ईरान के खिलाफ बड़े आर्थिक अभियान का ऐलान किया है. उन्होंने कहा कि अमेरिका का लक्ष्य तेहरान की आर्थिक जीवनरेखाओं को काटकर उसे पूरी तरह अलग-थलग करना है. साथ ही उन्होंने चेतावनी भी दी कि जो लोग खुद को तेहरान से जोड़कर रखेंगे उन्हें भी नतीजा भुगतना होगा.
अमेरिकी ट्रेजरी सेक्रेटरी स्कॉट बेसेंट ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पोस्ट में लिखा, ”द्वितीय विश्व युद्ध में ‘डी-डे’ उस ऐतिहासिक अभियान की शुरुआत थी, जिसमें हमने अपने सहयोगियों के साथ मिलकर दुश्मन को उसके ठिकानों से, यहां तक कि तीसरे देशों में मौजूद ठिकानों से भी, निशाना बनाया और वहां से पीछे हटने पर मजबूर किया था. आज उसी भावना के साथ हम दुनिया भर में ईरान के वित्तीय संबंधों के खिलाफ एक बड़ा आर्थिक अभियान शुरू कर रहे हैं.”
उन्होंने कहा कि हमारा लक्ष्य इस दमनकारी शासन को सहारा देने वाली हर आर्थिक जीवनरेखा को काट देना है, जब तक कि तेहरान पूरी तरह अकेला न पड़ जाए.
बेसेंट ने बताया कि President ट्रंप ने ऐसा कदम उठाया है, जिसे उनके पूर्ववर्ती लंबे समय से टालते रहे थे. उनके नेतृत्व में अमेरिका अब केवल ईरान से जुड़े खतरे को संभालने या नियंत्रित करने की कोशिश नहीं कर रहा है, बल्कि उसे पूरी तरह खत्म करने की दिशा में काम कर रहा है.
उन्होंने कहा कि जो लोग अमेरिका के साथ खड़े होंगे, उन्हें हमारी साझेदारी के फायदे मिलेंगे. लेकिन जो लोग खुद को तेहरान से जोड़कर रखेंगे, उन्हें भी एक कमजोर पड़ते और अलग-थलग होते जा रहे शासन के साथ अलगाव का सामना करना पड़ेगा.
ईरान के खिलाफ शुरू किए गए आर्थिक ‘डी-डे’ अभियान को को लेकर इजराइल के Prime Minister बेंजामिन नेतन्याहू ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और ट्रेजरी सेक्रेटरी स्कॉट बेसेंट बधाई दी.
नेतन्याहू ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पोस्ट में लिखा, ”President डोनाल्ड ट्रंप और वित्त मंत्री स्कॉट बेसेंट को ईरानी शासन के खिलाफ लगाए गए नए प्रतिबंधों के लिए बधाई. आपने इस कठोर और दमनकारी तानाशाही Government पर और उसकी आक्रामक गतिविधियों को जारी रखने में मदद करने वालों पर, उचित रूप से भारी कीमत लगाई है. यह कदम उन लोगों के लिए एक मजबूत संदेश है जो इस शासन का सहयोग कर रहे हैं कि उन्हें भी इसके परिणामों का सामना करना पड़ सकता है.”
–
एवाई/एएस