ईमानदारी से चुनाव हुआ तो 2027 में यूपी में सपा की सरकार बनेगी: अबू आजमी

Mumbai , 30 अक्टूबर . Samajwadi Party Maharashtra के अध्यक्ष और विधायक अबू आजमी ने उत्तर प्रदेश में भाजपा की Political स्थिति, समान नागरिक संहिता (यूसीसी), ईवीएम,वोट चोरी और संवैधानिक अधिकारों को लेकर केंद्र और राज्य Government पर निशाना साधा. उन्होंने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के उस बयान पर भी प्रतिक्रिया दी, जिसमें उन्होंने उत्तर प्रदेश में भाजपा को अंगद का पैर बताते हुए कहा था कि उसे कोई हिला नहीं सकता.
अबू आजमी ने दावा किया कि यदि चुनाव ईमानदारी से और ईवीएम के बिना कराए गए तो 2027 में उत्तर प्रदेश में Samajwadi Party की Government बनेगी और 2029 में भी भाजपा सत्ता से बाहर हो जाएगी.
अबू आजमी ने कहा कि भाजपा को अपनी जीत का इतना भरोसा किस आधार पर है, यह समझ से परे है. भाजपा को वोट चोरी और मशीनों में सेटिंग पर भरोसा है, इसलिए उसके नेता इतने आत्मविश्वास से बयान दे रहे हैं. जनता Government से नाखुश है और उसके कामकाज से संतुष्ट नहीं है. यदि आगामी चुनाव निष्पक्ष तरीके से कराए गए और मशीनों की जगह बैलेट पेपर का इस्तेमाल हुआ तो Political परिणाम बदल सकते हैं.
उन्होंने आरोप लगाया कि संविधान को कमजोर करने और धर्म के नाम पर अल्पसंख्यकों को दबाने की कोशिश की जा रही है. देश की बहुसंख्यक आबादी भी समझती है कि मुसलमानों के खिलाफ गलत बयानबाजी करके उनके साथ अन्याय किया जा रहा है. उन्होंने दावा किया कि जनता अब जागरूक हो चुकी है और 2027 तथा 2029 के चुनावों में इसका जवाब देगी.
उत्तर प्रदेश में समान नागरिक संहिता लागू करने के संबंध में अमित शाह के बयान पर अबू आजमी ने कहा कि भाजपा के पास फिलहाल बहुमत है और उसे अपनी ताकत का अहंकार है. उन्होंने कहा कि संविधान के अनुसार हर व्यक्ति और हर धर्म के लोगों को अपने धर्म का पालन करने का अधिकार है.
आजमी ने आरोप लगाया कि भाजपा संविधान को तोड़-मरोड़ रही है और उसे कमजोर करने का प्रयास कर रही है. उन्होंने कहा कि डॉ. भीमराव आंबेडकर के अनुयायी और महात्मा गांधी के सिद्धांतों पर चलने वाले लोग ऐसी नीतियों को पसंद नहीं करेंगे. जनता लोकतांत्रिक तरीके से ऐसी Government को सत्ता से बाहर कर सकती है.
Maharashtra में भी यूसीसी लागू करने की तैयारी और इसके खिलाफ उठ रही आवाजों पर उन्होंने कहा कि यदि किसी के धार्मिक मामलों में हस्तक्षेप होगा तो विरोध और प्रदर्शन किए जाएंगे. उन्होंने कहा कि यदि यूसीसी के जरिए सभी नागरिकों को एक कानून के दायरे में लाने की बात है तो आदिवासी समुदाय को इससे अलग क्यों रखा गया है. सभी के लिए समान कानून की बात करने वालों को इस सवाल का जवाब देना चाहिए.
1 नवंबर की रैली को लेकर व्यापारियों की ओर से जताई जा रही चिंता पर सपा नेता ने कहा कि कारोबार में चाहे कितना भी संकट हो, देश की 140 करोड़ जनता के सामने बड़ा संकट है. उन्होंने कहा कि एक दिन की रैली से व्यापारियों को इतनी परेशानी हो रही है, लेकिन देश के लोगों के मुद्दों पर वे चुप क्यों हैं. अबू आजमी ने लोगों से सड़क पर उतरकर Government की नीतियों के खिलाफ आवाज उठाने की अपील की. उन्होंने आरोप लगाया कि Government धर्म के नाम पर लोगों के खिलाफ कार्रवाई करती है.
Actor नसीरुद्दीन शाह के हालिया बयान पर अबू आजमी ने कहा कि जो व्यक्ति सच बोलता है और Government की गलत नीतियों तथा कमियों को सामने लाता है, उसे बदनाम करने की कोशिश की जाती है. संविधान ने नागरिकों को Government के खिलाफ कानून के दायरे में रहकर आवाज उठाने का अधिकार दिया है. Government की आलोचना करना लोकतांत्रिक अधिकारों का हिस्सा है.
दिल्ली हाईकोर्ट की ओर से रेस कोर्स मस्जिद में नमाज अदा करने की अनुमति देने से इनकार किए जाने के मामले पर सपा विधायक अबू आजमी ने कहा कि पहले डिफेंस कॉलोनियों और सैन्य क्षेत्रों में मस्जिदों और मंदिरों की व्यवस्था रही है. उन्होंने दावा किया कि वहां Government की ओर से इमाम नियुक्त किए जाते थे और उन्हें वेतन भी दिया जाता था. आजमी ने कहा कि पहले वहां अजान और नमाज होती रही, लेकिन सुरक्षा को लेकर कोई समस्या सामने नहीं आई. भाजपा Government आने के बाद मुसलमानों को निशाना बनाया जा रहा है और धर्म के नाम पर बहुसंख्यक समुदाय को खुश करने की कोशिश की जा रही है.
Samajwadi Party के वरिष्ठ नेता आजम खान की यूनिवर्सिटी की संपत्ति कुर्क किए जाने पर भी अबू आसिम आजमी ने सवाल उठाए. उन्होंने कहा कि किसी एक व्यक्ति के खिलाफ लगातार इस तरह की कार्रवाई करना उचित नहीं है. यह केवल किसी व्यक्ति की संपत्ति नहीं, बल्कि बच्चों की पढ़ाई के लिए बनाई गई यूनिवर्सिटी है. आजमी ने कहा कि यदि यूनिवर्सिटी में कोई गलती हुई है तो Government को उसमें सुधार कराकर संस्थान को दोबारा शुरू करना चाहिए, ताकि बच्चों की पढ़ाई प्रभावित न हो.
इजरायल के चुनाव में अरब पार्टी की किंगमेकर की भूमिका को लेकर सपा विधायक ने कहा कि वह दुआ करते हैं कि अरब पार्टी अपनी भूमिका प्रभावी ढंग से निभाए. उन्होंने उम्मीद जताई कि इससे बेंजामिन नेतन्याहू का अहंकार खत्म होगा और जुल्म-ज्यादती पर रोक लगेगी. आजमी ने कहा कि फिलिस्तीनियों को भी इजरायल में सम्मान के साथ जीने का अधिकार मिलना चाहिए.
–
पीएसके/वीसी


