
पटियाला, 13 सितंबर . Haryana के Chief Minister नायब सैनी ने पंजाब की आम आदमी पार्टी Government पर तीखा हमला बोला. उन्होंने आरोप लगाया कि आप ने पंजाब की जनता से जो वादे किए थे, वे झूठे साबित हुए. आप खुद को ईमानदार बताकर सत्ता में आई थी, लेकिन बाद में वह भी भ्रष्टाचार के आरोपों से घिर गई.
मीडिया से बातचीत के दौरान नायब सैनी ने कहा कि आम आदमी पार्टी की Government ने पंजाब की जनता को कई सपने दिखाए और वादे किए, लेकिन वे पूरे नहीं हुए. उन्होंने आरोप लगाया कि आप Government ने पंजाब को और पीछे धकेल दिया है. पंजाब में कांग्रेस के शासन के दौरान जो स्थिति बनी थी, आप Government ने उसे और खराब कर दिया. आम आदमी पार्टी ने सत्ता में आने से पहले खुद को बेहद ईमानदार पार्टी के रूप में पेश किया था. पंजाब की जनता को उम्मीद थी कि नई Government बेहतर काम करेगी, लेकिन उनके मुताबिक लोगों को निराशा हाथ लगी.
किसानों की फसलों की न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) पर खरीद के वादे को लेकर भी नायब सिंह सैनी ने पंजाब Government पर सवाल उठाए. उन्होंने पंजाब में अव्यवस्था का आरोप लगाते हुए कहा कि यदि Government ने किसानों से एमएसपी पर फसल खरीदने का वादा किया है, तो उसे अपना वादा पूरा करना चाहिए. Haryana में किसानों की फसलें एमएसपी पर खरीदी जा रही हैं और पंजाब में भी किसानों के हित में इसी तरह कदम उठाए जाने चाहिए.
नायब सैनी ने Haryana को नशामुक्त बनाने के लिए Government की ओर से किए जा रहे प्रयासों की जानकारी भी दी. उन्होंने बताया कि इसके लिए राज्य में एक टास्क फोर्स बनाई गई है और युवाओं के बीच जागरूकता बढ़ाने के लिए नियमित कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं. इन कार्यक्रमों में बड़ी संख्या में युवा हिस्सा लेते हैं. मैराथन, साइक्लोथॉन और राहगीरी जैसे आयोजनों के अलावा सामाजिक संगठनों, खाप पंचायतों, कमीशन एजेंट एसोसिएशन और गैर-Governmentी संगठनों (एनजीओ) के साथ भी संवाद किया जा रहा है, ताकि नशे के खिलाफ अभियान को और मजबूत किया जा सके.
पटियाला के गांव हडाना में आयोजित कार्यक्रम में Chief Minister ने कारगिल युद्ध के अमर शहीद नायक मलकीत सिंह के 26वें शहीदी दिवस पर उन्हें श्रद्धांजलि दी. उन्होंने शहीद की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किए और उनके परिवारजनों से मुलाकात कर बातचीत की.
सैनी ने कहा कि देश की रक्षा के लिए नायक मलकीत सिंह का साहस और सर्वोच्च बलिदान हमेशा याद किया जाएगा. उन्होंने कहा कि शहीदों और राष्ट्रनायकों की वीरता आने वाली पीढ़ियों को देशभक्ति, कर्तव्यनिष्ठा और राष्ट्रसेवा की प्रेरणा देती रहेगी.
–
डीकेएम/वीसी