
तेहरान, 13 सितंबर . ईरान, इराक और तुर्की ने पश्चिम एशिया क्षेत्र में तनाव को और बढ़ने से रोकने की जरूरत पर जोर दिया है.
यह मुद्दा Saturday को ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची और उनके तुर्की और इराकी समकक्षों के बीच हुई अलग-अलग फोन वार्ताओं में प्रमुख रूप से उठाया गया. इसकी जानकारी ईरान के विदेश मंत्रालय की ओर से Sunday सुबह जारी बयानों में दी गई.
अराघची और तुर्की के विदेश मंत्री हकान फिदान के बीच हुई बातचीत में दोनों पक्षों ने क्षेत्र की ताजा स्थिति पर चर्चा की. दोनों ने इस बात पर सहमति जताई कि तनाव को और बढ़ने से रोकना और क्षेत्रीय संघर्षों को फैलने से रोकना बेहद जरूरी है.
उन्होंने कहा कि क्षेत्र में शांति और स्थिरता बनाए रखने के लिए लगातार बातचीत और कूटनीतिक प्रयास जारी रहने चाहिए.
एक अलग फोन वार्ता में अराघची और इराक के विदेश मंत्री फुआद हुसैन ने दोनों देशों से जुड़े मुद्दों, क्षेत्रीय घटनाक्रम और चल रही प्रक्रियाओं पर चर्चा की. उन्होंने साझा सीमा क्षेत्र में सुरक्षा और स्थिरता बनाए रखने तथा आपसी समन्वय जारी रखने के महत्व पर जोर दिया.
दोनों नेताओं ने यह भी कहा कि क्षेत्रीय घटनाओं को जिम्मेदारी के साथ संभालना जरूरी है और संघर्षों को बढ़ने या दूसरे इलाकों तक फैलने से रोकने के लिए प्रयास किए जाने चाहिए.
इस बीच, ईरानी अधिकारियों ने Saturday को बताया कि ईरान और ओमान ने होर्मुज स्ट्रेट के लिए नए प्रवेश और निकास मार्गों की रूपरेखा पर सहमति बना ली है. दोनों देश Monday को मस्कट में होने वाली क्षेत्रीय बैठक में खाड़ी देशों को इस बातचीत के नतीजों की जानकारी देंगे.
अर्ध-Governmentी समाचार एजेंसी तस्नीम ने ईरान की वार्ता टीम से जुड़े एक सूत्र के हवाले से बताया कि यह समझौता ईरान और ओमान के बीच लंबे समय तक चली तकनीकी और कूटनीतिक बातचीत के बाद हुआ. अगस्त के आखिर में दोनों पक्षों के बीच अंतिम सहमति बनी.
सूत्र के अनुसार, नए समझौते के तहत खाड़ी क्षेत्र में प्रवेश करने वाला मार्ग पूरी तरह ईरान के क्षेत्रीय समुद्री जल के भीतर होगा. वहीं निकास मार्ग का एक हिस्सा भी ईरान के क्षेत्रीय जलक्षेत्र में आएगा.
सूत्र ने कहा कि यह मार्ग ईरान की ओर से तय की गई व्यवस्थाओं के तहत संचालित होगा. नया सिस्टम लागू होने के बाद जलमार्ग का दक्षिणी मार्ग बंद कर दिया जाएगा. सूत्र के मुताबिक, अमेरिका चाहता था कि यह दक्षिणी मार्ग खुला रहे.
हालांकि, सूत्र ने यह भी स्पष्ट किया कि इस समझौते का मतलब यह नहीं है कि होर्मुज स्ट्रेट पूरी तरह खोल दिया जाएगा.
–
एवाई/एएस