‘इन खिलाड़ियों से मिलना प्रेरणादायक था’, बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकिया ने भारत के दिव्यांग क्रिकेटरों को सराहा

New Delhi, 24 अगस्त . भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) सचिव देवजीत सैकिया ने Monday को India की मिक्स्ड डिसेबिलिटी पुरुष क्रिकेट टीम और ‘डिफरेंटली एबल्ड क्रिकेट काउंसिल ऑफ इंडिया’ (डीसीसीआई) के पदाधिकारियों से मुलाकात के बाद, इंग्लैंड के सफल दौरे से लौटने पर भारतीय दिव्यांग क्रिकेटरों के जज्बे और उपलब्धियों की तारीफी की. इस मुलाकात में बीसीसीआई अध्यक्ष मिथुन मन्हास और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह भी शामिल थे.

शाह और बीसीसीआई अध्यक्ष मिथुन मन्हास के साथ टीम से मिलने वाले सैकिया ने कहा कि खिलाड़ियों के साथ बातचीत एक प्रेरणादायक अनुभव था और उन्होंने देश का मान बढ़ाने के लिए उनकी कोशिशों की सराहना की. देवजीत सैकिया ने Monday को अपने social media प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा, “Sunday को New Delhi में यूनाइटेड किंगडम के हालिया दौरे के बाद India के दिव्यांग क्रिकेटरों और डीसीसीआई के पदाधिकारियों से मिलने और उन्हें बधाई देने के लिए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और बीसीसीआई अध्यक्ष श्री मिथुन मन्हास के साथ शामिल होना सौभाग्य की बात थी. इन शानदार खिलाड़ियों से बातचीत करना वाकई प्रेरणादायक था, जिनके जज्बे और जुनून ने देश का मान बढ़ाया है. मैं उनके और भी सफल होने की कामना करता हूं.”

यह मुलाकात भारत-इंग्लैंड मेंस मिक्स्ड डिसेबिलिटी टी20 इंटरनेशनल सीरीज 2026 में India के यादगार प्रदर्शन के बाद हुई, जिसमें भारतीय टीम ने इंग्लैंड को कड़ी टक्कर दी. हालांकि, भारतीय टीम को 3-4 से सीरीज गंवानी पड़ी. 5 अगस्त को इंग्लैंड द्वारा पहला टी20 इंटरनेशनल मैच 29 रनों से जीतने के बाद India को शुरुआती झटके का सामना करना पड़ा था. हालांकि, भारतीय टीम ने दो दिन बाद जबरदस्त वापसी की और दूसरे टी20 में 6 रनों से जीत हासिल की, और फिर 9 अगस्त को इंग्लैंड को 8 रनों से हराया.

इंग्लैंड ने 12 अगस्त को India के 117 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए दो रनों से जीत हासिल कर सीरीज बराबर की. इसके बाद इंग्लैंड ने 15 अगस्त को पांचवें टी20 में 54 और छठे टी20 में India को 18 रनों से हराया. हालांकि, 19 अगस्त को सातवें और आखिरी टी20 में India ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए लॉर्ड्स में इंग्लैंड को 118 रनों से हराया. भारतीय खिलाड़ी लॉर्ड्स की बालकनी में टी-शर्ट उतराकर जश्न मनाते हुए भी नजर आए थे.

एसएम/पीएम

Leave a Comment