Skip to content
Sunday, 25 October 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
अंतरराष्ट्रीय

इटली में नहीं थमी व‍िरोध की आग: महंगाई और सैन्य खर्च के खिलाफ कई शहरों में प्रदर्शन, पुलिस से झड़प

इटली में नहीं थमी व‍िरोध की आग: महंगाई और सैन्य खर्च के खिलाफ कई शहरों में प्रदर्शन, Police से झड़प

रोम, 25 अक्टूबर . इटली में प्रदर्शन और व‍िरोध की आग अभी शांत नहीं हुई है. शन‍िवार शाम को भी कई जगहों पर प्रदर्शनकारियों और Police के बीच झड़पें भी हुईं. इटली के मीडिया के अनुसार, शन‍िवार शाम भी कई शहरों में बढ़ती महंगाई, सैन्य विस्तार और रक्षा खर्च बढ़ाने के खिलाफ लोगों ने बड़े पैमाने पर प्रदर्शन किए.

बोलोग्ना में कुछ प्रदर्शनकारियों और Police के बीच टकराव हुआ. इटली के अखबार ‘कोरिएरे डेला सेरा’ के मुताबिक, आपातकालीन चिकित्सा सेवाओं को मदद के लिए 17 कॉल मिलीं. इनमें से छह लोगों को एंबुलेंस के जरिए अस्पताल ले जाना पड़ा.

एएनएसए समाचार एजेंसी के अनुसार, रोम में Saturday दोपहर प्रदर्शनकारी पियाजा डेला रिपब्लिका से युद्ध-विरोधी मार्च के लिए निकले. शाम को शहर के केंद्र में प्रदर्शनकारियों और Police के बीच झड़पें शुरू हो गईं. भीड़ को तितर-बितर करने के लिए Police ने पानी की बौछारों और आंसू गैस का इस्तेमाल किया.

ट्यूरिन में भी Saturday शाम प्रदर्शनकारियों और Police के बीच टकराव हुआ. यहां लोगों का मुख्य विरोध बढ़ते सैन्य खर्च और ईंधन की बढ़ती कीमतों को लेकर था. कुछ प्रदर्शनकारियों ने Police पर पटाखे और बोतलें फेंकीं, जिसके जवाब में Police ने आंसू गैस छोड़ी.

पिछले सप्ताहांत हुए प्रदर्शनों के दौरान, खासकर मिलान में, हालात हिंसक हो गए थे और लूटपाट की घटनाएं भी सामने आई थीं. इसके बाद इटली के गृह मंत्री माटेओ पियान्टेदोसी ने पूरे देश में अतिरिक्त Police बल तैनात करने का आदेश दिया. खास तौर पर उन बड़े शहरों में सुरक्षा बढ़ाई गई, जहां सबसे ज्यादा रैलियां होने की उम्मीद थी.

इटली की Prime Minister जॉर्जिया मेलोनी ने Saturday शाम social media पर एक पोस्ट के जरिए हिंसा की निंदा की. उन्होंने कहा कि शांतिपूर्ण ढंग से प्रदर्शन करने वालों और आम लोगों, दोनों की सुरक्षा सुनिश्चित करना जरूरी है.

उन्होंने कहा, “हर किसी की सुरक्षा की गारंटी होनी चाहिए. चाहे वे लोग हों जो शांतिपूर्वक प्रदर्शन करना चाहते हैं, काम पर जाने वाले लोग हों या वे नागरिक जो अपने शहरों में बिना डर के रहना चाहते हैं.”

मेलोनी ने कहा कि उन लोगों के लिए कोई जगह नहीं होनी चाहिए जो केवल टकराव और हिंसा फैलाना चाहते हैं.

–

एवाई/एएस

Share