इगास हमारी समृद्ध लोकसंस्कृति, लोकआस्था और अपनी जड़ों से जुड़े रहने का प्रतीक: पुष्कर सिंह धामी

देहरादून, 18 नवंबर . Chief Minister पुष्कर सिंह धामी ने Wednesday को राज्य के लोगों को लोकपर्व इगास की बधाई दी. इसके साथ ही उन्होंने प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना भी की.
Chief Minister धामी ने social media प्लेटफॉर्म एक्स पर कुछ तस्वीरें साझा करते हुए लिखा कि शासकीय आवास पर लोकपर्व इगास के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में उपस्थित गणमान्य जनों एवं देवतुल्य जनता को इस पावन पर्व की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं. इस अवसर पर सभी के साथ पारंपरिक भैलो खेलकर अग्नि देवता की पूजा-अर्चना की एवं समस्त प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि व खुशहाली की कामना की.
उन्होंने कहा कि इगास हमारी समृद्ध लोकसंस्कृति, लोकआस्था और अपनी जड़ों से जुड़े रहने का प्रतीक है. भैलो की रोशनी, लोकगीतों की गूंज और पारंपरिक उल्लास हमारी विशिष्ट सांस्कृतिक पहचान को जीवंत बनाते हैं. हमारी संस्कृति और परंपराएं हमारी अमूल्य धरोहर हैं, जिन्हें संरक्षित कर अगली पीढ़ी तक पहुंचाना हम सभी का दायित्व है.
उन्होंने कहा कि इस अवसर पर पूज्य साधु-संतों का आशीर्वाद भी प्राप्त हुआ. कार्यक्रम में राज्यसभा सांसद एवं भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, कैबिनेट मंत्रीगण, विधायकगण, प्रदेश महामंत्री (संगठन) फणींद्र नाथ शर्मा सहित अन्य गणमान्य जन उपस्थित रहे.
इससे पहले उन्होंने उत्तर प्रदेश के Chief Minister योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की, जिसके बाद उन्होंने लिखा कि उत्तर प्रदेश के Chief Minister योगी आदित्यनाथ जी से भेंट कर सिंचाई विभाग सहित अन्य लंबित परिसंपत्ति विवादों के समाधान पर विस्तृत चर्चा की. दोनों राज्यों के आपसी सहयोग एवं समन्वय से अब तक 20 हजार करोड़ रुपए से अधिक मूल्य के परिसंपत्ति विवादों का समाधान हो चुका है तथा अन्य लंबित प्रकरणों के निस्तारण की प्रक्रिया भी गतिमान है. आज की बैठक में शेष प्रकरणों का भी यथाशीघ्र समाधान करने पर सहमति बनी.
Chief Minister धामी ने कहा कि उत्तराखण्ड के हितों से जुड़े विषयों पर निरंतर सहयोग एवं सकारात्मक पहल के लिए सीएम योगी जी का हार्दिक आभार. इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज भी साथ रहे.
–
एमएस/


