इंदौर में डॉक्टर का अपॉइंटमेंट दिलाने के नाम पर धोखाधड़ी

Bhopal , 24 नवंबर . Madhya Pradesh में साइबर ठग बड़ी चुनौती बन गए हैं. साइबर ठग अपना शिकार तलाशने के लिए नए-नए तरीके अपना रहे हैं. इंदौर में तो अस्पताल में डॉक्टर का अपॉइंटमेंट दिलाने के नाम पर एक लाख की ठगी की गई.
आधिकारिक तौर पर दी गई जानकारी बताया गया है कि इंदौर निवासी एक महिला द्वारा सीएचएल हॉस्पिटल में डॉक्टर का अपॉइंटमेंट लेने के लिए गूगल पर संपर्क नंबर सर्च किया गया था. प्राप्त नंबर पर संपर्क करने पर अज्ञात व्यक्ति ने स्वयं को अस्पताल से संबंधित बताकर विश्वास में लिया और अपॉइंटमेंट बुक करने के नाम पर फर्जी लिंक भेजी. आवेदिका द्वारा लिंक पर क्लिक कर बताई गई प्रक्रिया पूरी करने के दौरान साइबर ठग ने उनके साथ एक लाख रुपए की ऑनलाइन धोखाधड़ी की.
महिला द्वारा द्वारा एनसीआरपी पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराए जाने पर क्राइम ब्रांच इंदौर की साइबर फ्रॉड इन्वेस्टिगेशन टीम ने त्वरित कार्रवाई की. Police की कार्रवाई एवं न्यायालय के आदेश के फलस्वरूप आवेदिका को ठगी की संपूर्ण राशि एक लाख रुपए वापस कराई. इंदौर Police द्वारा ऑपरेशन मैट्रिक्स के तहत साइबर अपराधों एवं ऑनलाइन वित्तीय धोखाधड़ी में इस्तेमाल किए जा रहे म्यूल बैंक खातों की पहचान कर उनके नेटवर्क के विरुद्ध प्रभावी वैधानिक कार्रवाई की जा रही है.
इसी क्रम में क्राइम ब्रांच इंदौर ने फेडरल बैंक के एक संदिग्ध म्यूल बैंक खाते की जांच में अंतरराज्यीय साइबर ठगी नेटवर्क का खुलासा किया. जांच में सामने आया कि इंदौर निवासी अंशु ने मात्र 10 हजार रुपये के लालच में अपना बैंक खाता रतलाम निवासी पप्पू उर्फ पंकज मीणा को संचालन के लिए सौंप दिया था. मुख्य आरोपी इसी प्रकार अन्य व्यक्तियों को भी 10 हजार रुपये का लालच देकर उनके बैंक खाते प्राप्त करता था और उनका उपयोग साइबर धोखाधड़ी से प्राप्त राशि के लेन-देन में करता था. उक्त बैंक खाते के विरुद्ध तमिलनाडु के कल्लाकुरिची एवं तेलंगाना के मलकाजगिरी साइबर क्राइम Police थानों में भी धोखाधड़ी की शिकायतें दर्ज होना सामने आया.
मामले में खाताधारक एवं वास्तविक संचालक के विरुद्ध प्रकरण दर्ज कर मुख्य आरोपी को गिरफ्तार किया गया है. वहीं, थाना लसूड़िया Police ने एक अन्य कार्रवाई में दूसरे व्यक्ति के नाम पर संचालित बैंक खाते का ऑनलाइन गेमिंग प्लेटफॉर्म पर उपयोग किए जाने का मामला उजागर किया. Police ने मंदसौर निवासी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से बैंक ऑफ इंडिया के करंट अकाउंट की चेकबुक एवं एटीएम कार्ड जब्त किए.
प्रारंभिक जांच में सामने आया कि बैंक खाता किसी अन्य व्यक्ति के नाम पर था, जिसका संचालन आरोपी स्वयं कर रहा था तथा इसे ऑनलाइन गेमिंग प्लेटफॉर्म पर उपयोग के लिए उपलब्ध कराया जा रहा था. इस मामले में भी थाना लसूड़िया में भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं में प्रकरण दर्ज कर बैंक खाते के संचालन, ऑनलाइन गेमिंग प्लेटफॉर्म से उसके संबंध तथा वित्तीय लेन-देन की विस्तृत जांच की जा रही है.
–
एसएनपी/डीकेपी


