इंदौर में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के दौरान हंगामा, विरोध के बाद 6 लोग हिरासत में

इंदौर, 9 सितंबर . Madhya Pradesh के इंदौर शहर के साउथ टोड़ा इलाके में Wednesday को अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के दौरान हंगामा हो गया. कुछ स्थानीय लोगों ने कथित अवैध निर्माणों को तोड़े जाने का विरोध किया, जिसके बाद Police ने छह लोगों को हिरासत में ले लिया.

स्थिति उस समय तनावपूर्ण हो गई जब भीड़ को नियंत्रित करने की कोशिश कर रहे अतिरिक्त डीसीपी दिशेष अग्रवाल को कुछ युवकों ने कथित तौर पर धक्का दे दिया. धक्का लगने से वह अपना संतुलन खोकर गिर पड़े. इसके बाद Police ने आरोपी युवक समेत कई लोगों को हिरासत में ले लिया.

यह घटना उस समय हुई जब इंदौर नगर निगम की बड़ी टीम रावजी बाजार थाना क्षेत्र के साउथ टोड़ा इलाके में नाले और अन्य स्थानों पर किए गए अतिक्रमण हटाने पहुंची थी.

नगर निगम ने कार्रवाई के लिए 100 से अधिक कर्मचारियों, तीन पोकलेन मशीनों और छह जेसीबी मशीनों को लगाया था. कानून-व्यवस्था बनाए रखने और किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए 80 से अधिक Policeकर्मियों और अधिकारियों की भी तैनाती की गई थी.

Police के अनुसार, कुछ लोगों ने कार्रवाई का विरोध किया और बड़ी संख्या में मौके पर जमा हो गए. Police ने भीड़ को हटाकर नगर निगम की टीम को कार्रवाई जारी रखने का रास्ता देने की कोशिश की.

इसी दौरान हुई धक्का-मुक्की में कुछ युवकों ने कथित तौर पर पीछे से अतिरिक्त डीसीपी दिशेष अग्रवाल को धक्का दे दिया. इसके बाद Police ने उन्हें पकड़ लिया और अन्य लोगों को भी हिरासत में लिया.

अतिरिक्त डीसीपी दिशेष अग्रवाल ने से कहा, “तोड़फोड़ की कार्रवाई के दौरान छह लोगों को हिरासत में लिया गया है. उनके खिलाफ कानून के अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी.”

एसीपी विजय सिंह चौधरी ने बताया कि इलाके में अतिक्रमण के कारण यातायात और लोगों की आवाजाही प्रभावित हो रही थी.

उन्होंने कहा, “नगर निगम ने साउथ टोड़ा में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की. नाले और अन्य जगहों पर कई अतिक्रमण किए गए थे, जिससे यातायात में भारी परेशानी हो रही थी. कुछ लोगों ने कार्रवाई का विरोध किया, लेकिन Police ने स्थिति को नियंत्रित कर लिया और उपद्रव करने वालों को हिरासत में ले लिया.”

नगर निगम के अनुसार, इस अभियान के दौरान करीब 50 टीन शेड और छह मकानों के अवैध हिस्सों को हटाया गया. घटना के बाद हालात सामान्य हो गए और Police सुरक्षा के बीच अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई जारी रही.

एएमटी/डीकेपी

Leave a Comment