Skip to content
Wednesday, 18 November 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
राजनीति,राष्ट्रीय

इंदिरा गांधी जयंती: बांग्लादेश के गठन में निभाई अहम भूमिका, ‘आपातकाल’ को लेकर विवाद भी रहा

इंदिरा गांधी जयंती: बांग्लादेश के गठन में निभाई अहम भूमिका, ‘आपातकाल’ को लेकर विवाद भी रहा

New Delhi, 18 नवंबर . देश की पूर्व Prime Minister इंदिरा गांधी की 109वीं जयंती Thursday को मनाई जाएगी. उनका जन्म 19 नवंबर 1917 को इलाहाबाद (वर्तमान प्रयागराज) में हुआ था. इंदिरा गांधी भारतीय राजनीति की सबसे प्रभावशाली नेताओं में गिनी जाती हैं और उनके कई फैसलों पर आज भी चर्चा होती है. उन्होंने वर्ष 1966 से 1977 तक और फिर वर्ष 1980 से 1984 तक India की Prime Minister के रूप में कार्य किया.

इंदिरा गांधी ने देश की आजादी की लड़ाई में भी सक्रिय भूमिका निभाई थी. बचपन में उन्होंने ‘बाल चरखा संघ’ की स्थापना की और 1930 के असहयोग आंदोलन के दौरान कांग्रेस की सहायता के लिए बच्चों का एक संगठन ‘वानर सेना’ बनाया. बाद में 1942 के India छोड़ो आंदोलन में भाग लेने के कारण उन्हें गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया था.

इंदिरा गांधी ने 1969 में देश के 14 प्रमुख वाणिज्यिक बैंकों का राष्ट्रीयकरण किया था. इस कदम का उद्देश्य बैंकिंग सेवाओं और ऋण सुविधाओं को आम लोगों, विशेषकर ग्रामीण क्षेत्रों तथा कृषि क्षेत्र तक पहुंचाना था. इसके माध्यम से बैंकिंग व्यवस्था को सामाजिक और आर्थिक विकास से जोड़ने का प्रयास किया गया.

इसके अलावा, उन्होंने 1960 के दशक के अंत और 1970 के दशक की शुरुआत में हरित क्रांति को गति देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई. खाद्यान्न उत्पादन बढ़ाने और देश को खाद्यान्न के मामले में आत्मनिर्भर बनाने के लिए उच्च उपज वाली बीज किस्मों, रासायनिक उर्वरकों, सिंचाई सुविधाओं और कृषि सहायता कार्यक्रमों को बढ़ावा दिया गया.

वर्ष 1971 में इंदिरा गांधी के नेतृत्व में India ने बांग्लादेश मुक्ति संग्राम के दौरान निर्णायक भूमिका निभाई. India के समर्थन और सैन्य हस्तक्षेप के परिणामस्वरूप पूर्वी Pakistan स्वतंत्र होकर बांग्लादेश के रूप में स्थापित हुआ. इंदिरा गांधी ने अपने कार्यकाल में गरीब और वंचित वर्गों के उत्थान को प्राथमिकता देते हुए ‘गरीबी हटाओ’ का नारा दिया. इस अभियान के तहत कई कल्याणकारी और विकास योजनाएं शुरू की गईं थी.

इंदिरा गांधी के कार्यकाल में राष्ट्रीय आपातकाल की घोषणा की गई थी. वर्ष 1975 में ‘आंतरिक अशांति’ का हवाला देते हुए आपातकाल की घोषणा की गई थी. इस दौरान नागरिक स्वतंत्रताओं को निलंबित कर दिया गया था और प्रेस पर सेंसरशिप लागू कर दी गई थी. आपातकाल का फैसला भारतीय राजनीति में विवादों के घेरे में रहा. इसने कई नेताओं की एक पीढ़ी को निर्णायक दिशा दी.

पूर्व पीएम इंदिरा गांधी को वर्ष 1971 में ‘India रत्न’ से सम्मानित किया गया था. इसके अलावा, उन्हें बांग्लादेश मुक्ति के लिए मेक्सिकन अकादमी पुरस्कार (1972), एफएओ का दूसरा वार्षिक पदक (1973), अमेरिकी मदर अवार्ड (1953) और अर्जेंटीना की एनीमल प्रोटेक्शन सोसाइटी से डिप्लोमा ऑफ ऑनर (1971) मिला था. इन पुरस्कारों से उनकी अंतरराष्ट्रीय प्रतिष्ठा को समझा जा सकता है.

–

एसडी/एएस

Share