‘इंडिया’ गठबंधन की बैठक पर आठवले बोले- ‘विपक्ष के पास दूसरा काम नहीं, इसलिए हर विषय पर नए-नए बहाने’

Mumbai , 22 अक्टूबर . केंद्रीय राज्य मंत्री रामदास आठवले ने Thursday को ‘इंडिया’ ब्लॉक के ‘वोट चोरी’ के आरोपों और विपक्ष की रणनीति पर टिप्पणी की. आठवले ने कहा कि विपक्ष के पास कोई और मुद्दा नहीं है. वे कोई न कोई बहाना बनाकर चुनाव आयोग के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं.
समाचार एजेंसी से बात करते हुए केंद्रीय राज्य मंत्री रामदास आठवले ने कहा, “मेरा मानना है कि विपक्ष को एसआईआर के मुद्दे पर बैठकें करने और शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन आयोजित करने का पूरा अधिकार है. उनका यह रुख है कि मतदाता सूची बिल्कुल सही होनी चाहिए, ताकि फर्जी वोटिंग न हो या मतदाताओं के नाम गलत तरीके से न हटाए जाएं, तो यह अलग बात है.”
उन्होंने 2024 के Lok Sabha चुनावों का जिक्र करते हुए आठवले ने कहा, “हम भी उन पर 2024 के चुनावों को लेकर आरोप लगा सकते हैं कि जब Prime Minister मोदी ने ‘400 पार’ का लक्ष्य रखा था और हमें उतनी सीटें नहीं मिलीं, तो क्या हमें भी उन (विपक्ष) पर ज्यादा सीटें पाने के लिए वोट चुराने का आरोप लगाना चाहिए? इसलिए विपक्ष के पास असल में कोई और मुद्दा नहीं है. वे Government या चुनावों के खिलाफ विरोध जारी रखने के लिए हर विषय पर नए-नए बहाने ढूंढ लेते हैं.”
उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग स्पष्ट कर चुका है कि जिनका नाम कटा है, वे दोबारा मतदाता सूची में अपना नाम दर्ज करा सकते हैं. 13 करोड़ लोगों के वोट कटे थे, लेकिन 6.20 स्थानातंरित, 2.80 करोड़ मृत और 3 करोड़ लोग ऐसे थे, जो लापता थे. लगभग एक करोड़ लोग ऐसे थे, जिन्हें एक से अधिक स्थान पर वोट बने हुए थे.”
इसी बीच, रामदास आठवले ने टाइगर श्रॉफ पर हुए हमले की निंदा की. उन्होंने कहा, “टाइगर जब सलमान खान की फिल्म में काम करते हैं तो इसलिए हमला ठीक नहीं है. हालांकि, Mumbai जैसे शहर में इस तरह गोलीबारी की घटना भी सही नहीं है. इस पर Police को ध्यान देना चाहिए. आगे किसी को भी फिर से हमला करने का अवसर नहीं मिलना चाहिए.”
शिवसेना-यूबीटी के नेता संजय राउत के बयान पर भी आठवले ने पलटवार किया. उन्होंने कहा, “वे अपने सपनों में बेतुकी बातें करते रहते हैं. उनकी बातों का कोई मतलब नहीं होता. इससे पहले भी संजय राउत कहते थे कि 2024 में हमारी Government गिर जाएगी, जबकि Government गिरने की कोई संभावना या संकेत तक नहीं थे. इसके उलट, हमें काफी सीटें मिलीं. जनता ने, हमारी बहनों ने और सभी लोगों ने हमें इतनी बड़ी संख्या में वोट दिए कि हमारी उम्मीदों से कहीं ज्यादा, हमने 237 सीटें जीत लीं. इसलिए, मुझे लगता है कि विपक्ष पूरी तरह से बेचैन, अस्थिर और परेशान है. उनके मन में बहुत ज्यादा अहंकार आ गया है और उन्हें लगता है कि वे विरोध प्रदर्शनों के जरिए Government बदल सकते हैं.”
–
डीसीएच/


