
New Delhi, 1 अक्टूबर . आसमान में एक बड़ी त्रासदी को टालने वाले कैप्टन स्मित मच्छार आज पूरी दुनिया के लिए हीरो बन गए हैं. गंभीर रूप से घायल होने के बावजूद जिस अदम्य साहस और सूझबूझ के साथ उन्होंने 174 यात्रियों की जान बचाई, उसकी चर्चा आज हर तरफ हो रही है. President द्रौपदी मुर्मु से लेकर केंद्रीय मंत्रियों, Chief Minister और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ तक ने कैप्टन की वीरता को सलाम किया है और उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की है.
दरअसल, फ्लाइट के दौरान कैप्टन स्मित मच्छार पर जानलेवा हमला हुआ. इस हमले में वह गंभीर रूप से घायल हो गए, बावजूद इसके उन्होंने हिम्मत नहीं हारी. बताया जा रहा है कि हमले के बाद उनका विमान अचानक 14,000 फीट नीचे गिर गया था. ऐसे मुश्किल और जानलेवा हालात में भी कैप्टन ने विमान पर दोबारा नियंत्रण हासिल किया और एक बड़ी दुर्घटना को टाल दिया.
President द्रौपदी मुर्मु ने social media प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट करते हुए लिखा, “देश को कैप्टन स्मित मच्छार पर गर्व है. उनकी वीरता और मुश्किल समय में सूझ-बूझ ने हम सभी का दिल जीत लिया है. गंभीर खतरे के बीच बुरी तरह घायल होने के बावजूद, वे दूसरों की जान बचाने के लिए डटे रहे. उनकी बहादुरी और तुरंत कार्रवाई ने एक बड़ी त्रासदी को टालने और कई कीमती जानें बचाने में मदद की. मैं उनके अदम्य साहस को सलाम करती हूं. मैं उनके जल्द ठीक होने और अच्छे स्वास्थ्य की कामना करता हूं.”
वहीं, केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि पूरा देश कैप्टन स्मित मच्छरा के साथ खड़ा है और उनके असाधारण साहस पर गर्व करता है. अपनी जान जोखिम में डालकर, उन्होंने कर्तव्य और सेवा की सर्वोच्च परंपराओं का पालन किया और विमान में सवार सभी लोगों की जान बचाने में मदद की. उनका साहस, संयम और कर्तव्य-बोध देश के लिए हमेशा प्रेरणा का स्रोत बना रहेगा. हम उनके जल्द और पूरी तरह से ठीक होने की कामना करते हैं.
Union Minister पीयूष गोयल ने कैप्टन को सच्चा हीरो बताया. उन्होंने लिखा, “कैप्टन स्मित मच्छार, हर मायने में एक सच्चे हीरो. जबरदस्त हमले का सामना करते हुए, गंभीर रूप से घायल होने और अपने विमान के अचानक 14,000 फीट नीचे गिरने के बावजूद, उन्होंने अदम्य साहस के साथ मुकाबला किया, विमान पर फिर से नियंत्रण हासिल किया और 174 लोगों की जान को निश्चित तबाही से बचाया. जानलेवा खतरे के बीच उनका साहस एक भारतीय पायलट के बेहतरीन जज्बे को दर्शाता है. आज 140 करोड़ भारतीय गर्व से सिर ऊंचा किए हुए हैं. हम उनके असाधारण साहस को सलाम करते हैं और उनके जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना करते हैं.”
Union Minister नितिन गडकरी ने लिखा, “गंभीर खतरे के बावजूद कैप्टन स्मित मच्छार का असाधारण साहस देश के लिए प्रेरणा है. गंभीर रूप से घायल होने के बावजूद, वे अपने कर्तव्य पर अडिग रहे और खुद से पहले दूसरों की सुरक्षा को प्राथमिकता दी. उनकी सूझबूझ और निस्वार्थ कार्यों ने अनगिनत लोगों की जान बचाने और एक बड़ी त्रासदी को टालने में मदद की. India उनके जज्बे और समर्पण को सलाम करता है.”
Union Minister हरदीप सिंह पुरी ने लिखा, “कैप्टन स्मित मच्छार….साहस, कर्तव्य और मानवता की मिसाल. गंभीर रूप से घायल होने के बावजूद जिस अदम्य साहस और दृढ़ संकल्प के साथ उन्होंने दूसरों की जान बचाने के लिए मोर्चा संभाला, वह सचमुच प्रेरणादायक है. उनकी बहादुरी ने सैकड़ों लोगों की जान बचाने में अहम भूमिका निभाई. उनके साहस ने हवा में एक बड़ी त्रासदी को टाल दिया. पूरे देश को आप पर गर्व है.”
Union Minister राममोहन नायडू ने लिखा, “कैप्टन स्मित मच्छार ने हर भारतीय का सिर गर्व से ऊंचा कर दिया है! कॉकपिट में उनकी असाधारण हिम्मत और सूझबूझ ने विमान में सवार सभी लोगों की जान बचाने में मदद की. हमारे देश से लेकर दुनियाभर के आसमान तक भारतीय पायलटों ने अपनी कुशलता, अनुशासन और सुरक्षा के प्रति अटूट प्रतिबद्धता के लिए सम्मान हासिल किया है. ‘खुद से पहले सेवा’ की भारतीय भावना को बनाए रखने के लिए कैप्टन स्मित मच्छार को सलाम. उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूं. “
भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने लिखा, “अकल्पनीय खतरे के बावजूद असाधारण साहस. गंभीर रूप से घायल होने और अचानक 14,000 फीट नीचे गिरने के दौरान भी कैप्टन स्मित मच्छार की सूझबूझ और दृढ़ संकल्प ने 174 कीमती जानें बचाईं. उनकी बहादुरी उस साहस, अनुशासन और कर्तव्य-भावना को दर्शाती है जो हमारे बेहतरीन पायलटों की पहचान है.”
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की ओर से अखिल भारतीय प्रचार प्रमुख सुनील आंबेकर ने लिखा, “कैप्टन स्मित मच्छार के असाधारण साहस को सलाम. उन्होंने अपनी ड्यूटी से आगे बढ़कर 170 से ज्यादा लोगों की जान बचाने में मदद की. वे एक सच्चे हीरो हैं और पूरा देश उनकी बहादुरी और समय पर की गई कार्रवाई के लिए उन पर गर्व करता है.”
स्पाइसजेट ने स्मित मच्छार को हीरो बताते हुए लिखा “फ्लाईDubai की फ्लाइट एफजेड1073 में कैप्टन स्मित मच्छार ने जो बहादुरी दिखाई, उसके लिए हम दिल से उनकी तारीफ करते हैं और उनके प्रति गहरा सम्मान रखते हैं. आपकी बहादुरी ने आज अनगिनत जानें बचाईं. कैप्टन स्मित ने 10 से ज्यादा सालों तक स्पाइसजेट के साथ काम किया. उनकी बहादुरी और निस्वार्थ काम उन मूल्यों की सच्ची मिसाल हैं जिन्हें स्पाइसजेट में हम बहुत अहमियत देते हैं. स्पाइसजेट में उनका परिवार, देश और दुनिया भर के लाखों लोगों के साथ मिलकर उनके जल्द और पूरी तरह ठीक होने की कामना करता है. कैप्टन, आप हम सभी के लिए एक हीरो हैं.”
–
एससीएच/पीएम