आरपीएफ स्थापना दिवस के अवसर पर केंद्रीय मंत्री गडकरी और सीएम योगी समेत कई नेताओं ने दी बधाई

New Delhi, 20 सितंबर . रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) की स्थापना दिवस के अवसर पर Union Minister नितिन गडकरी और उत्तर प्रदेश के Chief Minister योगी आदित्यनाथ सहित कई नेताओं ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं.

केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी की ओर से social media पर लिखा गया, “रेल यात्रा को सुगम व सुरक्षित बनाने के लिए प्रतिबद्ध आरपीएफ के जवानों को रेलवे सुरक्षा बल के स्थापना दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं.”

उत्तर प्रदेश के Chief Minister योगी आदित्यनाथ की ओर से social media प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट करते हुए लिखा गया, “राष्ट्र की जीवन रेखा ‘भारतीय रेल’ एवं करोड़ों यात्रियों की सुरक्षा में रत ‘रेलवे सुरक्षा बल’ के स्थापना दिवस पर सभी वीर जवानों और उनके परिजनों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं. ‘यशो लभस्व’ सूत्रवाक्य आपकी सत्यनिष्ठा, अटूट समर्पण व कर्तव्यपरायणता का प्रतीक है. हमें आप पर गर्व है.”

Haryana के Chief Minister नायब सैनी ने ‘एक्स’ पोस्ट पर लिखा, “रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) के स्थापना दिवस पर देश की रेल सुरक्षा में समर्पित सभी वीर जवानों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं. आपकी सतर्कता, कर्तव्यनिष्ठा और समर्पण के कारण देशवासियों की रेल यात्रा सुरक्षित एवं निर्बाध रहती है. राष्ट्रसेवा के प्रति आपके समर्पण को नमन.”

दिल्ली की Chief Minister रेखा गुप्ता ने social media पोस्ट में लिखा, “रेलवे सुरक्षा बल के स्थापना दिवस पर आरपीएफ के सभी जवानों और उनके परिवारजनों को हार्दिक शुभकामनाएं. करोड़ों रेल यात्रियों की सुरक्षा हो, संकट में किसी यात्री की सहायता हो या रेलवे संपत्तियों की रक्षा, आरपीएफ के हमारे जवान सदैव सेवा और कर्तव्य की भावना से तत्पर रहते हैं. आपकी सजगता, साहस और सेवाभाव सुरक्षित रेल यात्रा के प्रति देश के विश्वास को और मजबूत करते हैं.”

Rajasthan के Chief Minister भजनलाल शर्मा ने ‘एक्स’ पर पोस्ट कर लिखा, “अविचल दृढ़ता, निरंतर सतर्कता और सतत प्रयास से भारतीय रेल यात्रा को सुगम व सुरक्षित बनाने में तत्पर ‘रेलवे सुरक्षा बल’ के स्थापना दिवस की हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं! रेलवे की सुरक्षा एवं यात्रियों की सेवा में आरपीएफ जवानों का समर्पण, साहस और कर्तव्यनिष्ठा सराहनीय है. आपकी सजगता और प्रतिबद्धता भारतीय रेल को सुरक्षित एवं सुदृढ़ बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दे रही है.”

उत्तर प्रदेश के उपChief Minister केशव मौर्य ने social media पर लिखा, “भारतीय रेल की सुरक्षा और यात्रियों की सेवा में सदैव तत्पर रेलवे सुरक्षा बल के सभी जांबाज जवानों एवं अधिकारियों को रेलवे सुरक्षा बल स्थापना दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं! यात्रियों की सुरक्षा, रेल संपत्ति की रक्षा और सुचारु रेल संचालन में रेलवे सुरक्षा बल की सतर्कता, साहस एवं कर्तव्यनिष्ठा सराहनीय है.”

बिहार Government में मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने ‘एक्स’ पोस्ट में लिखा, “देश के सबसे बड़े यातायात माध्यम रेलवे में यात्रियों की सुरक्षा, सेवा और विश्वास को निरंतर सुदृढ़ करने वाले रेलवे सुरक्षा बल के सभी वीर जवानों एवं कर्मियों को स्थापना दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं. राष्ट्रसेवा, कर्तव्यनिष्ठा और समर्पण के साथ रेलवे की सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने में आपका योगदान अत्यंत महत्वपूर्ण है. आप सभी के साहस, सतर्कता और समर्पण को सादर नमन.”

बता दें कि हर वर्ष 20 सितंबर को रेलवे सुरक्षा बल का स्थापना दिवस मनाया जाता है. 20 सितंबर, 1985 को संसद ने आरपीएफ अधिनियम में संशोधन करके इसे “संघ के एक सशस्त्र बल” का दर्जा दिया था. इसका आदर्श वाक्य ‘यशो लभस्व’ है, जिसका हिंदी अर्थ ‘यश प्राप्त करो’ है.

एसडी/एएस

Leave a Comment