अफगान‍िस्‍तान में पाकिस्तानी हवाई हमलों की तालिबान ने की निंदा, जवाबी कार्रवाई की दी चेतावनी

काबुल, 21 सितंबर . अफगान‍िस्‍तान के कुनार और पक्तिका प्रांतों में Monday सुबह हुए पाक‍िस्‍तानी हवाई हमलों की तालिबान ने कड़ी न‍िंदा की. इन हमलों में तीन लोगों की मौत हो गई. तालिबान के मुख्य प्रवक्ता जबीहुल्लाह मुजाहिद ने चेतावनी देते हुए कहा क‍ि इन हमलों का ‘उचित जवाब’ दिया जाएगा.

मुजाहिद ने कहा कि Monday को Pakistan की ओर से किए गए हमलों में अफगान इलाके और आम नागरिकों को निशाना बनाया गया. उन्होंने दावा किया कि कुनार में Pakistanी बमबारी में एक महिला और दो पुरुषों की मौत हो गई, जबकि दो महिलाएं और दो पुरुष घायल हुए.

उन्होंने कहा कि पक्तिका में हुए हवाई हमले में एक स्थानीय दुकान और एक घर को निशाना बनाया गया. मुजाहिद ने Pakistanी सैन्य नेतृत्व पर आरोप लगाया कि वह अपने देश के अंदर सुरक्षा से जुड़ी नाकामियों से लोगों का ध्यान हटाने के लिए अफगानिस्तान में हमले कर रहा है.

मुजाहिद ने ‘एक्‍स’ पोस्ट में कहा, “अपराध और हमला: पिछली रात Pakistanी सेना ने अफगानिस्तान के कुनार और पक्तिका प्रांतों में आम नागरिकों के इलाकों पर बमबारी की. कुनार में एक महिला और दो पुरुष मारे गए और दो महिलाएं तथा दो पुरुष घायल हुए. ये सभी स्थानीय नागरिक हैं. पक्तिका में एक घर और एक स्थानीय दुकान पर बमबारी की गई, लेकिन वहां किसी के हताहत होने की खबर नहीं है.”

उन्होंने कहा क‍ि हम इस हमले की निंदा करते हैं और इसे पहले किए गए अपराधों की एक और कड़ी मानते हैं. Pakistan का सैन्य नेतृत्व अपने देश की अंदरूनी सुरक्षा नाकामियों से ध्यान हटाने के लिए एक बार फिर इस तरह की कार्रवाई कर रहा है. अफगान इस हमले का उचित जवाब देगा.”

ये ताजा हमले ऐसे समय हुए हैं, जब पिछले कुछ महीनों से Pakistan और अफगानिस्तान के बीच तनाव लगातार बढ़ रहा है. दोनों पक्षों के बीच कई बार गोलीबारी हो चुकी है और आम नागरिकों के हताहत होने को लेकर चिंता भी बढ़ी है.

Pakistan बार-बार तालिबान पर आरोप लगाता रहा है कि वह हथियारबंद समूहों, खासकर तहरीक-ए-तालिबान Pakistan (टीटीपी) को अफगान जमीन से गतिविधियां चलाने से रोकने में नाकाम रहा है. हालांकि, अफगान अधिकारी इस आरोप को खारिज करते रहे हैं.

‘संयुक्त राष्ट्र सहायता मिशन इन अफगानिस्तान’ (यूनामा) ने 28 जुलाई को कहा था कि एक अप्रैल से 30 जून के बीच अफगानिस्तान में सीमा पार से हुई हथियारबंद हिंसा में 57 लोगों की मौत हुई और 342 अन्य घायल हुए.

अपनी रिपोर्ट में यूनामा ने कहा कि हवाई हमले और जमीन पर हुई लड़ाई आम नागरिकों के हताहत होने की मुख्य वजह थीं. रिपोर्ट के मुताबिक, इस दौरान सीमा पार से हुई हिंसा में दर्ज सभी नागरिक हताहतों के लिए Pakistanी सुरक्षा बलों को जिम्मेदार ठहराया गया.

अप्रैल से जून के बीच अफगानिस्तान में नागरिक हताहतों पर यूनामा के अपडेट के मुताबिक, 26 बच्चों की मौत हुई और 86 बच्चे घायल हुए. वहीं, छह महिलाओं की मौत हुई और 34 महिलाएं घायल हुईं.

एवाई/एएस

Leave a Comment