आम आदमी पार्टी हरमीत सिंह और चेतन सिंह की सदस्यता रद्द करने की स्पीकर से करेगी मांग

चंडीगढ़, 2 नवंबर . पार्टी विरोधी गतिविधियों के चलते आम आदमी पार्टी ने अपने दो विधायक हरमीत सिंह पठानमाजरा और चेतन सिंह जौड़ामाजरा को पार्टी से बाहर का रास्ता दिखा दिया है. अब आम आदमी पार्टी विधानसभा स्पीकर से उनकी सदस्यता भी रद्द करने की मांग करेगी. दोनों विधायकों ने भी आम आदमी पार्टी से इस्तीफा दे दिया है.
बीते दिन पंजाब के पटियाला जिले की दो विधानसभा सीटों से आम आदमी पार्टी के विधायकों ने इस्तीफा दे दिया था. हालांकि, पार्टी ने कहा था कि इन दोनों विधायकों को पार्टी विरोधी गतिविधियों के तहत निकाला गया है.
सनौर के विधायक हरमीत सिंह पठानमाजरा ने आम आदमी पार्टी से इस्तीफा दे दिया था. वह पंजाब विधानसभा में सनौर विधानसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करते हैं. वह 2022 के पंजाब विधानसभा चुनाव में विधायक चुने गए थे. बताया जा रहा है कि उनकी अपनी ही Government ने विधायक पठानमाजरा के खिलाफ कार्रवाई की थी, जिसके बाद उन्होंने पार्टी के खिलाफ तीखे तेवर अपना लिए थे और अब इस्तीफा दे दिया है.
वहीं, समाना से विधायक चेतन सिंह जोड़ामाजरा ने भी इस्तीफा दे दिया था. उन्होंने social media पर पोस्ट डालकर इसकी जानकारी दी थी. उन्होंने आम आदमी पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दिया था. बताया जा रहा है कि हाल ही में आई आम आदमी पार्टी की उम्मीदवारों की पहली लिस्ट में उनका नाम नहीं था, जिसके बाद उन्होंने यह कदम उठाया है.
चेतन सिंह जोड़ामाजरा साल 2022 के पंजाब विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी के टिकट पर समाना से भारी मतों से जीतकर विधानसभा पहुंचे थे. इसके बाद वे भगवंत मान Government में कैबिनेट मंत्री भी रहे हैं.
इस पूरे मामले को लेकर पंजाब ‘आप’ प्रदेश अध्यक्ष अमन अरोड़ा ने ‘एक्स’ पोस्ट में लिखा था, “आम आदमी पार्टी ने हमेशा पंजाब को प्राथमिकता दी है. अगर हमारे किसी नेता ने कभी भ्रष्टाचार किया या पंजाब के हितों के खिलाफ काम करने की कोशिश की तो हमने बिना किसी हिचकिचाहट के उनके खिलाफ कार्रवाई की और ऐसे लोगों को पार्टी से बाहर निकाल दिया.”
पंजाब ‘आप’ प्रदेश अध्यक्ष ने आगे लिखा था, “अब भाजपा इन्हीं निकाले गए लोगों को इकट्ठा कर रही है, क्योंकि उसका अपना कोई आधार नहीं है और उसे पंजाब के हितों की कोई परवाह नहीं है. जो व्यक्ति पंजाब Police पर गोलियां चलाकर भाग गया हो, और जिसे Chief Minister भगवंत मान ने दुष्कर्म के आरोप में जेल भेजा हो, वह पंजाब का क्या भला करेगा? लेकिन भाजपा को ठीक ऐसे ही लोग चाहिए. इससे साफ पता चलता है कि पंजाब में भाजपा पूरी तरह से खोखली है. उसके पास अपना कुछ भी नहीं है.”
–
एसडी/डीकेपी


