
चंडीगढ़, 22 सितंबर . शिरोमणि अकाली दल से निष्कासित किए जाने के बाद पूर्व विधायक रविंदर सिंह ब्रह्मपुरा ने आम आदमी पार्टी (आप) का दामन थाम लिया है. चंडीगढ़ में Chief Minister भगवंत मान ने उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलाई. आप में शामिल होने के बाद ब्रह्मपुरा ने कहा कि उनका यह फैसला व्यक्तिगत विश्वास पर आधारित है और इसके पीछे कोई Political डील नहीं हुई है.
पूर्व विधायक रविंदर सिंह ब्रह्मपुरा ने अपने परिवार के अकाली दल से जुड़े इतिहास का जिक्र करते हुए कहा, “मेरे पिता ने 70 साल तक शिरोमणि अकाली दल की सेवा की. वे पांच बार विधायक, दो बार मंत्री और एक बार सांसद रहे. मैं भी विधायक बना. हमारे परिवार का एक शानदार इतिहास रहा है, लेकिन जो हो गया, सो हो गया. उन्होंने हमें पार्टी से निकाल दिया. अब मैं ‘आप’ पार्टी में शामिल हो गया हूं. सीएम ने मुझे पार्टी में शामिल कराया. हमारे बीच कोई ‘डील’ नहीं हुई थी. यह व्यक्तिगत विश्वास का मामला था. जब मैंने अकाली दल छोड़ा, तभी मैंने आप में शामिल होने का फैसला कर लिया था. मैं एक पार्टी कार्यकर्ता के तौर पर शामिल हुआ हूं.”
अकाली दल के मौजूदा नेतृत्व पर निशाना साधते हुए ब्रह्मपुरा ने कहा कि पार्टी में सच बोलने वालों को किनारे कर दिया जाता है. उन्होंने कहा, “अकाली दल में जो कोई भी सच बोलता है, उसे किनारे कर दिया जाता है. बात सिर्फ ब्रह्मपुरा परिवार या मेरे साथ किए गए व्यवहार की नहीं है. ऐसे कई परिवार हैं, जिन्हें उन्होंने बाहर का रास्ता दिखाया है. इस तरह के व्यवहार से परिवार का विकास नहीं होता. उन्होंने अपनी ही पार्टी को बहुत नुकसान पहुंचाया है.”
उन्होंने कहा कि जो भी पार्टी छोड़ता है, वह विकल्प तलाशता है और देखता है कि किसका विजन सबसे अच्छा है. लोग उसी पार्टी से जुड़ते हैं जो उन्हें पसंद आती है.
आप में शामिल होने की वजह बताते हुए पूर्व विधायक ने कहा कि वे Chief Minister भगवंत मान के काम से प्रभावित हैं. उन्होंने कहा, “मैंने आम आदमी पार्टी में शामिल होने का फैसला इसलिए किया क्योंकि उनका विजन बहुत अच्छा है. उन्होंने श्री गुरु ग्रंथ साहिब की पवित्रता बहाल करने के लिए विधानसभा में एक बिल पास किया. मुझे यह बात बहुत अच्छी लगी. मैंने इसके बारे में फेसबुक पर पोस्ट किया था और बहुत से लोगों ने इसे पसंद किया.”
पंजाब में ड्रग्स और गैंगस्टर की समस्या पर बात करते हुए ब्रह्मपुरा ने पिछली Governmentों पर निशाना साधा. उन्होंने कहा, “पंजाब में ड्रग्स और गैंगस्टर ने भारी तबाही मचाई है. पिछली Governmentों ने ड्रग्स की समस्या खत्म करने का वादा तो किया, लेकिन कोई ठोस काम नहीं किया. आम आदमी पार्टी और खासकर पंजाब में सीएम भगवंत मान ने ड्रग्स के खिलाफ एक अभियान शुरू किया है और उसमें बड़ी सफलता हासिल की है.”
–
एसएके/डीकेपी