
New Delhi, 23 सितंबर . मध्य दिल्ली के आनंद पर्वत इलाके में मामूली कहासुनी के बाद हुई हत्या की गुत्थी को Police ने महज सात घंटे में सुलझा लिया है. इस मामले में Police ने मुख्य आरोपी और दो नाबालिगों को पकड़ा है. साथ ही, वारदात में इस्तेमाल किया गया चाकू भी बरामद कर लिया गया है.
Police के अनुसार, 22 सितंबर की रात 8.30 बजे आनंद पर्वत थाने की गली नंबर 16, थान सिंह रोड में एक युवक को चाकू मारे जाने की पीसीआर कॉल मिली. सूचना मिलते ही स्थानीय Police टीम तुरंत मौके पर पहुंची और क्राइम टीम से घटनास्थल की जांच कराई. घायल अवस्था में मिला आनंद पर्वत का ही रहने वाले 17 वर्षीय किशोर ‘के’ को कॉन्स्टेबल राजेश ने लोगों की मदद से जीवनमाला अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. घटना के बाद आनंद पर्वत थाने में First Information Report नंबर 128/26 धारा 103(1) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई.
इस वारदात को गंभीरता से लेते हुए एसएचओ इंस्पेक्टर सुभाष चंद्र की देखरेख और एसीपी पटेल नगर सुनील कुमार के मार्गदर्शन में एक विशेष टीम बनाई गई. टीम में इन्वेस्टिगेटिंग ऑफिसर (आईओ) इंस्पेक्टर रणवीर सिंह, एसआई दीपांशु, हेड constable शरवन, हेड constable हरीश, कॉन्स्टेबल सुरेश, राजेश और गिरधारी शामिल थे.
टीम ने इलाके के cctv फुटेज का बारीकी से विश्लेषण किया और तकनीकी निगरानी व स्थानीय मुखबिरों की मदद से तीनों आरोपियों की पहचान कर ली. इसके बाद आनंद पर्वत इलाके से ही तीनों को पकड़ लिया गया. पकड़े गए आरोपियों में मुख्य आरोपी तुषार (19) निवासी आनंद पर्वत जबकि दो अन्य 17 और 15 साल के किशोर हैं.
पूछताछ के दौरान आरोपियों ने बताया कि वे गली नंबर 16 से जा रहे थे, तभी सामने से आ रहा पीड़ित उनसे गलती से टकरा गया. इसी बात को लेकर बहस शुरू हो गई, जो देखते ही देखते बढ़ गई और तीनों ने मिलकर पीड़ित पर चाकू से हमला कर दिया और मौके से फरार हो गए. Police ने आरोपियों की निशानदेही पर वारदात में इस्तेमाल किया गया चाकू भी बरामद कर लिया है.
डीसीपी सेंट्रल डिस्ट्रिक्ट रोहित राजबीर सिंह ने बताया कि Police की तत्परता और तकनीकी जांच से महज 7 घंटे में हत्या का मामला सुलझा लिया गया. आगे की जांच जारी है.
–
एससीएच/पीएम