
Mumbai , 1 अक्टूबर . Maharashtra के Chief Minister देवेंद्र फडणवीस ने Thursday को कहा कि राज्य Government ने संसदीय संकुल विकास परियोजना के जरिए आदिवासी विकास के लिए 25 हजार करोड़ रुपए आवंटित किए हैं. उन्होंने कहा कि Government इस पहल के तहत तैयार कार्य योजनाओं को लागू करेगी.
Chief Minister देवेंद्र फडणवीस संसदीय संकुल विकास परियोजना के उद्घाटन समारोह को संबोधित कर रहे थे.
उन्होंने कहा कि इस पहल से आदिवासी इलाकों में सामाजिक बदलाव लाने में मदद मिलेगी. गांवों में रोजगार के अवसर पैदा करने, पलायन रोकने और लोगों के जीवन स्तर में सुधार लाने पर विशेष जोर दिया जाएगा.
Chief Minister ने कहा कि इस पहल का मुख्य उद्देश्य आदिवासी क्षेत्रों का विकास करना, नागरिकों के जीवन स्तर में सुधार लाना, रोजगार के अवसर पैदा करना और पलायन को रोकना है.
उन्होंने कहा कि आदिवासी क्षेत्रों के लिए केंद्र और राज्य Government की योजनाओं को आपस में जोड़कर लागू करने की जरूरत है. इसके साथ ही अलग-अलग गांवों पर ध्यान देने के बजाय गांवों के समूह यानी क्लस्टर बनाकर एकीकृत तरीके से उनका विकास किया जाना चाहिए.
इस पहल के तहत ऐसे कार्यक्रम चलाए जाएंगे, जिनसे लोगों के जीवन में स्पष्ट और वास्तविक बदलाव लाया जा सके.
Chief Minister ने बताया कि इस अवधारणा को पांच से छह साल पहले सामने लाया गया था और अब इसे लागू किया जा रहा है.
उन्होंने कहा कि नंदुरबार जिले में इस पहल के उत्साहजनक परिणाम सामने आए हैं. इससे कृषि क्षेत्र को काफी लाभ मिला है और लोगों के जीवन स्तर में भी सुधार हो रहा है.
Chief Minister देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि केंद्र Government ने आदिवासी क्षेत्रों के लिए दो योजनाएं बनाई हैं, जिनसे इन इलाकों में विकास की रफ्तार तेज हो रही है.
उन्होंने कहा कि शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार से जुड़ी योजनाओं को प्रभावी तरीके से लागू कर अपेक्षित परिणाम हासिल किए जा सकते हैं.
सीएम फडणवीस ने इस बात पर भी जोर दिया कि Governmentी योजनाओं का लाभ वास्तविक लाभार्थियों तक पहुंचना चाहिए. इसके लिए योजनाओं के क्रियान्वयन की प्रभावी निगरानी लगातार की जानी चाहिए.
इस अवसर पर आदिवासी विकास मंत्री अशोक उइके, पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री भारती पवार, विधायक रविंद्र चव्हाण और योगेश सागर, कार्यान्वयन संस्था के गजानन डांगे, संसदीय संकुल परियोजना के समन्वयक वी. सतीश समेत अन्य लोग मौजूद रहे.
–
एएमटी/डीकेपी