Skip to content
Thursday, 26 November 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
INDIA

आतंकवाद कभी भी साहस और दृढ़ता से एकजुट राष्ट्र के हौसले को नहीं तोड़ सकता : राष्ट्रपति मुर्मु

आतंकवाद कभी भी साहस और दृढ़ता से एकजुट राष्ट्र के हौसले को नहीं तोड़ सकता : President मुर्मु

New Delhi, 26 नवंबर . President द्रौपदी मुर्मू ने Thursday को 26/11 Mumbai आतंकी हमलों के पीड़ितों और शहीदों को श्रद्धांजलि दी. इस दौरान उन्होंने कहा कि आतंकवाद कभी भी उस राष्ट्र के हौसले को नहीं तोड़ सकता, जो एकजुट होकर खड़ा हो.

President मुर्मु ने बयान में कहा कि 26/11 के Mumbai आतंकी हमलों की इस बरसी पर मैं अपनी जान गंवाने वाले निर्दोष लोगों को नमन करती हूं. साथ ही, मैं हमारे बहादुर सैनिकों, Policeकर्मियों और उन सभी लोगों के साहस को सलाम करती हूं, जो आतंकवाद के खिलाफ निडर होकर खड़े रहे. उनका बलिदान और निस्वार्थ सेवा हमेशा हमारे देश की आत्मा में बसी रहेगी.

उन्होंने कहा कि आतंकवाद भले ही लोगों की जिंदगी तबाह कर दे लेकिन यह उस देश के हौसले को कभी नहीं तोड़ सकता, जो साहस, करुणा और दृढ़ता के साथ एकजुट हो.

President मुर्मु ने कहा कि आज हम पीड़ितों और उनके परिवारों के साथ खड़े हैं. हम आतंकवाद को हर रूप से खत्म करने और एक अधिक शांतिपूर्ण व मानवीय दुनिया बनाने के अपने सामूहिक संकल्प को दोहराते हैं.

Pakistan स्थित लश्कर-ए-तैयबा से जुड़े 10 आतंकवादियों द्वारा किए गए 26/11 के हमले की रात को शुरू हुए और 29 नवंबर तक चले. Mumbai में कई प्रमुख सार्वजनिक स्थानों, होटलों और अन्य जगहों को निशाना बनाकर सिलसिलेवार हमले किए गए.

आतंकवादियों ने छत्रपति शिवाजी टर्मिनस रेलवे स्टेशन, लियोपोल्ड कैफे, दो अस्पतालों, नरीमन हाउस, ताजमहल पैलेस और ओबेरॉय-ट्राइडेंट होटलों सहित कई जगहों पर हमले किए.

चार दिनों तक चले इस हमले में 166 लोगों की जान गई और लगभग 300 लोग घायल हुए. सुरक्षा बलों के ऑपरेशन के दौरान 10 में से 9 आतंकवादी मारे गए जबकि अजमल आमिर कसाब को जिंदा पकड़ लिया गया. उसे 2010 में मौत की सजा सुनाई गई और 2012 में फांसी दे दी गई.

ये हमले India के इतिहास के सबसे काले अध्यायों में से एक हैं और आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में सुरक्षा बलों द्वारा दिए गए बलिदानों की याद दिलाते हैं.

जम्मू-कश्मीर के उपGovernor मनोज सिन्हा ने social media प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा कि 26/11 के कायरतापूर्ण आतंकी हमलों में जान गंवाने वाले निर्दोष लोगों को याद करते हुए मैं उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं. साथ ही मैं उन बहादुरों को सलाम करता हूं जिन्होंने लोगों की जान बचाने के लिए वीरतापूर्वक लड़ाई लड़ी. मातृभूमि के लिए उनका साहस और सर्वोच्च बलिदान हमेशा हमारे दिलों में अंकित रहेगा.

–

डीकेएम/पीएम

Share