Skip to content
Thursday, 5 November 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
राष्ट्रीय

आणंद पुलिस का सराहनीय कार्य: ‘तेरा तुझको अर्पण’ के तहत उप मुख्यमंत्री हर्ष संघवी ने नागरिकों को करोड़ों की संपत्ति, नकदी और दस्तावेज सौंपे

आणंद Police का सराहनीय कार्य: ‘तेरा तुझको अर्पण’ के तहत उप Chief Minister  हर्ष संघवी ने नागरिकों को करोड़ों की संपत्ति, नकदी और दस्तावेज सौंपे

गांधीनगर, 4 नवंबर . Gujarat के उप Chief Minister हर्ष संघवी के द्वारा ‘तेरा तुझको अर्पण’ कार्यक्रम के अंतर्गत Wednesday को गांधीनगर में धोखाधड़ी, सूदखोरी और अंधविश्वास का शिकार बने नागरिकों को 26 लाख रुपए मूल्य का एक फ्लैट, 37 लाख रुपए से अधिक की नकदी तथा चेक, 7 बीघा कृषि भूमि और आवासीय मकान-होटल के मूल दस्तावेज और 8 तोला सोना और 400 ग्राम चांदी सहित अन्य जब्त की गई संपत्ति सम्मानपूर्वक वापस सौंपी गई.

कार्यक्रम के दौरान उप Chief Minister के द्वारा विभिन्न महत्वपूर्ण मामलों में पीड़ित शिकायतकर्ताओं को उनकी संपत्ति वापस सौंपी गई.

एक्सपोर्ट कारोबार के बहाने 26 लाख रुपए की धोखाधड़ी के मामले में लिया गया फ्लैट वापस दिलाया गया. मूल रूप से मोरबी निवासी और वर्तमान में बेडवा (आणंद) में रहने वाले विजयभाई भरडा के साथ इम्पोर्ट-एक्सपोर्ट कारोबार के बहाने कल्पेशभाई चंद्रकांत जानी ने 26 लाख रुपए की धोखाधड़ी की थी और उस राशि से विद्यानगर में फ्लैट खरीदकर वह फरार हो गया था. पैरोल-फर्लो स्क्वॉड के पीआई श्री जे. एन. परमार तथा उनकी टीम ने आरोपी को खोज निकाला और शिकायतकर्ता को 26 लाख रुपए मूल्य का वह फ्लैट सफलतापूर्वक वापस दिलाया.

विद्यानगर में रहने वाली स्वर्गीय Police इंस्पेक्टर की विधवा पत्नी पारुलबेन पंड्या से गोपाल चौकडी के श्रवण अमराजी पटेल ने 8 लाख रुपए उधार लेकर वापस नहीं किए थे. Police ने त्वरित हस्तक्षेप कर आरोपी से 4,00,000 रुपए नकद तथा 3,00,000 रुपए के दो बैंक चेक प्राप्त कर शिकायतकर्ता बहन को वापस दिलाए.

जीटोडिया की गीताबेन पांडव को नारायणबलि और पितृदोष की विधि के बहाने अंधविश्वास में फंसाकर आरोपी आतिशभाई त्रिवेदी तथा उसके परिवारजनों ने लगभग 56 तोला सोने-चांदी के आभूषण हड़प लिए थे. Police ने प्रभावी काउंसलिंग कर 8 तोला सोने के आभूषण व 400 ग्राम चांदी तत्काल वापस दिलाए और शेष आभूषण वापस करने के संबंध में संबंधित पक्ष से नोटरी के समक्ष लिखित आश्वासन भी लिया गया.

तारापुर के धवलकुमार पटेल सूदखोर संजयभाई भरवाड की जबरन वसूली एवं प्रताड़ना से परेशान होकर तारापुर मोटी नहर के पास आत्महत्या करने जा रहे थे. Police ने समय रहते सतर्कता दिखाते हुए उनकी काउंसलिंग की और आरोपी से 7 बीघा कृषि भूमि का मूल गिरवी दस्तावेज तथा 2 लाख रुपए का चेक सहित हस्ताक्षर किए हुए 7 ब्लैंक चेक वापस दिलाए. इसके अलावा, अवैध रूप से ऊंची ब्याज दर पर रुपए की वसूली करने वाले सूदखोर मोहम्मद सोहेल वोहरा के विरुद्ध तारापुर Police ने बीएनएस तथा Gujarat वित्तीय उधार अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर कानूनी कार्रवाई शुरू की.

तारापुर के राकेशभाई पटेल द्वारा गृह विभाग में की गई शिकायत के आधार पर Police ने त्वरित कार्रवाई करते हुए नवीनभाई भरवाड से घर का मूल दस्तावेज, प्रकाशभाई पटेल से होटल का गिरवी दस्तावेज तथा अलग-अलग संबंधित पक्षों से कुल 28,50,000 रुपए मूल्य के 9 चेक प्राप्त कर शिकायतकर्ता को वापस दिलाए.

तारापुर की शिवशक्ति सोसायटी में रहने वाली विधवा पारुलबेन पटेल के दिवंगत पति ने हितेशभाई पटेल तथा मनीषभाई चौहाण को उधार दिए गए रुपए वापस नहीं मिलने पर गृह विभाग एवं जिला Police अधीक्षक के समक्ष शिकायत की थी. तारापुर Police ने हितेशभाई पटेल से 1,50,000 रुपए नकद तत्काल वापस दिलाए और शेष रकम के संबंध में भी उचित समझौता करवाकर विधवा बहन को बड़ी आर्थिक राहत दिलाई.

इस अवसर पर उप Chief Minister हर्ष संघवी ने आणंद जिला Police के सराहनीय और जनहितकारी कार्य की प्रशंसा की तथा कहा कि Gujarat Police आम नागरिकों के जान-माल की सुरक्षा के लिए सदैव तत्पर है. अपनी संपत्ति और सामान वापस मिलने पर शिकायतकर्ताओं ने राज्य Government और आणंद Police के प्रति हृदयपूर्वक आभार व्यक्त किया.

–

एएमटी/डीकेपी

Share