आजमगढ़: रामजानकी मंदिर में चांदी का मुकुट और सोने की नथिया चोरी, सीसीटीवी में महिला कैद

Lucknow, 7 सितंबर . उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले के सरायमीर थाना क्षेत्र में छोटी अयोध्या के नाम से प्रसिद्ध नई बाजार स्थित श्री ठाकुर द्वारा रामजानकी मंदिर से चोरी की घटना सामने आई है. मंदिर में चोरी की पूरी वारदात cctv कैमरे में कैद हो गई, जिसका वीडियो और तस्वीरें अब social media पर वायरल हो रही हैं.

मंदिर समिति के अनुसार, Saturday को दोपहर करीब 2:38 से 2:45 बजे के बीच एक अज्ञात महिला मंदिर पहुंची. आरोप है कि महिला ने मौका देखकर मंदिर में रखे श्री हनुमान जी का चांदी का मुकुट और श्री दुर्गा माता की सोने की नथिया चोरी कर ली और वहां से फरार हो गई.

चोरी की यह पूरी घटना मंदिर में लगे cctv कैमरे में रिकॉर्ड हो गई. वायरल हो रहे फुटेज और तस्वीरों में एक महिला मंदिर के अंदर चोरी करती हुई दिखाई दे रही है. घटना की जानकारी होने के बाद मंदिर समिति के पदाधिकारियों में नाराजगी है.

मंदिर समिति की ओर से मामले की सूचना सरायमीर Police को देते हुए लिखित तहरीर दी गई है. समिति ने Police से मामले की जांच कर आरोपी महिला की पहचान कर जल्द गिरफ्तारी की मांग की है. इसी के साथ मंदिर समिति ने लोगों से अपील की है कि यदि किसी व्यक्ति को वायरल वीडियो या तस्वीर में दिखाई दे रही महिला के बारे में कोई जानकारी हो या वह महिला कहीं नजर आए तो तत्काल समिति द्वारा जारी संपर्क नंबरों पर सूचना दें.

समिति ने लोगों से वीडियो और तस्वीरों को अधिक से अधिक शेयर करने की अपील की है, जिससे महिला की पहचान हो सके और चोरी की घटना का खुलासा करने में मदद मिल सके. फिलहाल, Police मामले की जांच और cctv फुटेज के आधार पर महिला की पहचान करने में जुटी है.

मामले को लेकर अपर Police अधीक्षक ग्रामीण, चिराग जैन ने कहा कि थाना सरायमीर के अंतर्गत एक मंदिर से चोरी की सूचना प्राप्त हुई. सूचना मिलते ही तत्काल Police मौके पर पहुंची और मामले से जुड़ी छानबीन शुरू कर दी. Police द्वारा मंदिर प्रांगण सहित आसपास के cctv फुटेज की जांच की गई है, जिसमें एक महिला मुकुट लेकर जाते हुए नजर आ रही है.

चिराग जैन ने बताया कि इस घटना के अनावरण के लिए तीन टीमें गठित कर दी गई हैं. Police द्वारा जल्द से जल्द घटना का खुलासा किया जाएगा और दोषी के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी.

डीके/डीकेपी

Leave a Comment