Skip to content
Monday, 9 November 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
राष्ट्रीय

आग की बढ़ती घटनाओं के बीच मुंबई में रॉकेट और हाई-रिस्क पटाखों के इस्तेमाल पर रोक

आग की बढ़ती घटनाओं के बीच मुंबई में रॉकेट और हाई रिस्क पटाखों के इस्तेमाल पर रोक

आग की बढ़ती घटनाओं के बीच Mumbai  में रॉकेट और हाई-रिस्क पटाखों के इस्तेमाल पर रोक

Mumbai , 9 नवंबर . Mumbai में हाल के दिनों में पटाखों से आग लगने की बढ़ती घटनाओं को देखते हुए बृहन्Mumbai शहरी आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (अर्बन डिजास्टर मैनेजमेंट अथॉरिटी) ने रॉकेट और इसी तरह के पटाखों के उपयोग पर अस्थायी प्रतिबंध लगा दिया है. यह आदेश 9 नवंबर से 25 नवंबर की रात 11:59 बजे तक प्रभावी रहेगा.

जारी निर्देशों के मुताबिक, पिछले दो दिनों में Mumbai और आसपास के क्षेत्रों में पटाखों से आग लगने की कई घटनाएं सामने आई हैं. विशेष रूप से रॉकेट जैसे पटाखों के आसपास की इमारतों की छतों, बालकनियों, खिड़कियों तथा अन्य ज्वलनशील स्थानों पर गिरने से आग लगने का खतरा बढ़ गया है.

प्राधिकरण ने कहा कि Mumbai की घनी आबादी, ऊंची इमारतों, झुग्गी-झोपड़ियों, संकरी सड़कों तथा बड़ी संख्या में मौजूद आवासीय और व्यावसायिक परिसरों को देखते हुए नागरिकों की सुरक्षा के लिए यह कदम उठाया गया है.

आपदा प्रबंधन अधिनियम, 2005 की विभिन्न धाराओं के तहत प्राप्त अधिकारों का उपयोग करते हुए जारी इस आदेश के अनुसार, प्रतिबंध आवासीय इमारतों, छतों, बालकनियों, आंगनों, पार्किंग स्थलों, स्लम क्षेत्रों और अन्य सभी स्थानों पर लागू होगा.

प्राधिकरण ने संबंधित जोनल Police उपायुक्तों, नगर निगम के सहायक आयुक्तों तथा मुख्य अग्निशमन अधिकारी को आदेश का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं.

बृहन्Mumbai महानगरपालिका प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वे अपनी एवं दूसरों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए आदेश का सख्ती से पालन करें और प्रतिबंधित श्रेणी के पटाखों का उपयोग न करें.

दरअसल, Mumbai में दीपावली के अवसर पर कई जिलों में आग लगने की घटनाएं सामने आई हैं. इन घटनाओं को कम करने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं.

Mumbai के विद्या विहार, डोंगरी और जोगेश्वरी इलाके में Sunday रात आग लग गई. आग लगने की घटनाओं के बाद Mumbai Police ने बयान जारी किया है. Police का कहना है कि अभी आग की असली वजह सामने नहीं आई है.

वहीं, पुणे में दीपावली के लक्ष्मीपूजन के दौरान कई इलाकों में आग लगने की घटनाएं सामने आईं. सतारा रोड, Tuesday पेठ, रेंज हिल्स समेत पूरे शहर में आग लगी, जिससे त्योहार के दौरान दमकल सेवा पर काफी दबाव पड़ा. पुणे फायर ब्रिगेड कंट्रोल रूम ने बताया कि इस साल आग की घटनाओं की कुल 94 सूचनाएं मिलीं.

वहीं, Mumbai की मेयर रितू तावड़े ने social media प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट कर कहा कि सुरक्षित और आनंददायक दीपावली मनाएं. दीपावली के आनंद में कोई दुर्घटना न हो, इसके लिए Mumbai की प्रथम नागरिक होने के नाते मेरा आप सभी से आग्रह है कि पटाखे फोड़ते समय उच्च न्यायालय के नियमों का पालन करें, सार्वजनिक सड़कों पर पटाखे न फोड़ें और प्रशासन का सहयोग करें. आपकी एक छोटी सी सावधानी सभी का जीवन सुरक्षित रख सकती है. आपातकालीन स्थिति में संपर्क करें- Mumbai अग्निशमन दल: 101, म्युनिसिपल हेल्पलाइन: 1916, सुरक्षित रहें, आनंद में रहें.

–

एएसएच/डीकेपी

Share