आईडीएफ ने हमास के इंफ्रास्ट्रक्चर को बनाया न‍िशाना, अपने वाहन पर हमले की‍ कोश‍िश में जवाबी कार्रवाई का दावा

नई द‍िल्‍ली, 7 सितंबर . दक्षिणी लेबनान के बाद इजरायल ने अब युद्धविराम उल्लंघन का आरोप लगाते हुए हमास पर हमला शुरू कर द‍िया है. इजरायल ड‍िफेंस फोर्स (आईडीएफ) ने आरोप लगाया क‍ि उत्तरी गाजा के ‘येलो लाइन’ इलाके में एक बार फ‍िर से आईडीएफ को न‍िशाना बनाने की कोश‍िश की गई. इसके जवाब में हमास के ठ‍िकानों पर हमले क‍िए गए हैं.

आईडीएफ ने social media प्लेटफॉर्म ‘एक्‍स’ पर पोस्‍ट में हमले की जानकारी साझा की. आईडीएफ ने पोस्‍ट में ल‍िखा, ”युद्धविराम का साफ उल्लंघन: उत्तरी गाजा के ‘येलो लाइन’ इलाके में इजरायल ड‍िफेंस फोर्स (आईडीएफ) का एक इंजीनियरिंग वाहन हमास के विस्फोटक उपकरण के ऊपर से गुजरा. किसी के घायल होने की खबर नहीं है.

इसके जवाब में आईडीएफ ने हमास के उस सैन्‍य इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमला किया जिसका इस्तेमाल इजरायली नागरिकों और आईडीएफ सैनिकों पर हमले करने के लिए किया जाता था.”

एक द‍िन पहले ही Sunday को आईडीएफ ने हिज्‍बुल्लाह की ओर से समझौतों का खुला उल्लंघन बताते हुए दक्षिणी लेबनान पर हमले तेज क‍िए थे. आईडीएफ का आरोप था क‍ि हिज्‍बुल्लाह के लड़ाकों ने आईडीएफ सैन‍िकों पर ड्रोन से हमला करने की कोश‍िश की.

आईडीएफ ने सोशल मीड‍िया प्‍लेटफॉर्म ‘एक्‍स’ पर पोस्‍ट में जानकारी साझा करते हुए बताया, ”हिज्‍बुल्लाह के लड़ाकों ने दक्षिणी लेबनान के सुरक्षा क्षेत्र में अभियान चला रहे इजरायली रक्षा बल (आईडीएफ) के सैनिकों की ओर दो ड्रोन भेजे. आईडीएफ के सैनिकों ने जवाबी फायरिंग की और एक ड्रोन को मार गिराया. इस घटना में किसी भी आईडीएफ सैनिक के घायल होने की सूचना नहीं है. इसके जवाब में आईडीएफ अब दक्षिणी लेबनान में हमले कर रहा है.”

लेबनान के पब्लिक हेल्थ मंत्रालय की जानकारी के अनुसार, इजरायली सेना की ओर से क‍िए गए हमलों में चार लोगों की मौत हो गई जबकि 20 लोग घायल हुए हैं.

स‍िन्‍हुआ समाचार एजेंसी ने लेबनान के पब्लिक हेल्थ मंत्रालय के हवाले से बताया क‍ि Sunday सुबह दक्षिणी लेबनान के कई इलाकों में इजरायली हवाई हमलों में चार लोगों की मौत हो गई और 20 अन्य घायल हो गए.

एवाई/पीएम

Leave a Comment