Skip to content
Monday, 9 November 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
अपराध,अंतरराष्ट्रीय

आईआईटी बॉम्बे मामला: क्राइम ब्रांच ने कई लोगों के दर्ज किए बयान, आईफोन खोलने की कोशिश जारी

आईआईटी बॉम्बे मामला: क्राइम ब्रांच ने कई लोगों के दर्ज किए बयान, आईफोन खोलने की कोशिश जारी

Mumbai , 23 सितंबर . Mumbai Police ने Wednesday को कहा कि आईआईटी बॉम्बे के छात्र की आत्महत्या के मामले की जांच “निष्पक्ष” तरीके से की जा रही है और इसमें सभी संभावित पहलुओं पर गौर किया जा रहा है. साथ ही, Police ने लोगों से इस घटना के बारे में गलत जानकारी न फैलाने की अपील भी की.

अधिकारियों ने कहा, “आईआईटी बॉम्बे के छात्र साहिल रविंद्र वाकोडे (20) की दुर्भाग्यपूर्ण मृत्यु के बाद पवई Police स्टेशन में मामला दर्ज किया गया था. बाद में इस मामले को Mumbai अपराध शाखा को सौंप दिया गया है. मामले की जांच का जिम्मा एसीपी रैंक के अधिकारी को सौंपा गया है और अपराध शाखा के डीसीपी डिटेक्शन-I द्वारा इसकी बारीकी से निगरानी की जा रही है. जांच पूरी लगन और निष्पक्षता से की जा रही है और सभी संभावित पहलुओं की पड़ताल की जा रही है.”

Mumbai Police के अधिकारियों ने कहा, “Mumbai Police लोगों और आम जनता से अपील करती है कि वे अटकलें लगाने, गलत जानकारी फैलाने या जल्दबाजी में किसी नतीजे पर पहुंचने से बचें. मीडिया से अनुरोध है कि वे केवल आधिकारिक चैनल से दी गई जानकारी का ही पालन करें. Mumbai Police निष्पक्ष और गहन जांच के लिए प्रतिबद्ध है ताकि न्याय सुनिश्चित किया जा सके.”

Mumbai क्राइम ब्रांच के अधिकारी ने कहा कि इस मामले से जुड़े कई लोगों का बयान दर्ज किया और कुछ लोगों को समन कर पूछताछ के लिए बुलाया है. अब तक साहिल का आईफोन को अनलॉक नहीं किया जा सका है. क्राइम ब्रांच टेक्निकल सहायता लेकर साहिल के आईफोन का लॉक खोलने की कोशिश में है. आईफोन खुलने के बाद ही चैटजीपीटी के आरोप पर साफ तौर पर कुछ पता चलेगा. आज भी क्राइम ब्रांच कुछ विद्यार्थियों के बयान दर्ज करेगी.

सूत्रों ने Wednesday को बताया कि साहिल की मौत मामले में नाम सामने आने के बाद आईआईटी बॉम्बे के प्रोफेसर सूर्यनारायण डूला छुट्टी पर भेज दिया गया है. छात्र वाकोडे की मौत के बाद डूला के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने और जाति-आधारित भेदभाव जैसे आरोपों में मामला दर्ज किया गया है.

एनर्जी साइंस एंड इंजीनियरिंग विभाग में बीटेक के दूसरे साल के छात्र वाकोडे 18 सितंबर की शाम को पवई कैंपस में अपने हॉस्टल के कमरे में फंदे से लटके पाए गए थे. यह घटना मिड-सेमेस्टर परीक्षा के दौरान कथित तौर पर मोबाइल फोन का इस्तेमाल करते हुए पकड़े जाने के कुछ घंटों बाद हुई थी.

डूला, जो उसी विभाग में पढ़ाते हैं और परीक्षा के दौरान इनविजिलेटर (निरीक्षक) के तौर पर काम कर रहे थे, उन्होंने तय नियमों के अनुसार मोबाइल फोन के कथित इस्तेमाल की जानकारी संस्थान के अधिकारियों को दी थी.

शुरुआती रिपोर्टों से पता चला था कि वाकोडे ने परीक्षा का प्रश्न-पत्र एक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस प्लेटफॉर्म पर अपलोड करने के लिए अपने मोबाइल फोन का इस्तेमाल किया था. हालांकि, बाद में संस्थान ने घटना के बारे में विस्तार से जानकारी देने से इनकार कर दिया और कहा कि मामले की जांच चल रही है.

–

ओपी/पीएम

Share