Skip to content
Sunday, 15 November 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
INDIA

आंध्र प्रदेश और दक्षिण ओडिशा के तटीय इलाकों के लिए चक्रवात की चेतावनी जारी

आंध्र प्रदेश और दक्षिण Odisha के तटीय इलाकों के लिए चक्रवात की चेतावनी जारी

विशाखापत्तनम, 15 नवंबर . आंध्र प्रदेश और दक्षिण Odisha के तटीय इलाकों के लिए चक्रवात की चेतावनी जारी की गई है. बंगाल की खाड़ी में बना डिप्रेशन (कम दबाव का क्षेत्र) एक भीषण चक्रवाती तूफान में बदल सकता है.

भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) के मुताबिक, दक्षिण-पूर्व और उससे सटे दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी में बना डिप्रेशन उत्तर-उत्तर-पश्चिम दिशा की ओर बढ़ रहा है. 16 नवंबर तक इसके दक्षिण और उससे सटे पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी के बीच वाले हिस्सों में एक चक्रवाती तूफान में बदलने की संभावना है. 17 नवंबर तक इसके पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी के ऊपर एक भीषण चक्रवाती तूफान का रूप लेने की आशंका है.

Sunday दोपहर को जारी आईएमडी के बुलेटिन के मुताबिक, दक्षिण-पूर्व और उससे सटे दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी में बना डिप्रेशन पिछले छह घंटों में 15 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से उत्तर-उत्तर-पश्चिम दिशा की ओर बढ़ा है. Sunday सुबह 11:30 बजे यह उसी क्षेत्र में केंद्रित था, जो त्रिंकोमाली (श्रीलंका) से लगभग 620 किमी पूर्व-उत्तर-पूर्व, श्री विjaipurम (अंडमान और निकोबार द्वीप समूह) से 680 किमी पश्चिम-दक्षिण-पश्चिम, चेन्नई (तमिलनाडु) से 800 किमी पूर्व-दक्षिण-पूर्व, विशाखापत्तनम (आंध्र प्रदेश) से 960 किमी दक्षिण-दक्षिण-पूर्व और गोपालपुर (Odisha) से 1070 किमी दक्षिण-दक्षिण-पूर्व की दूरी पर स्थित था.

इसके उत्तर-उत्तर-पश्चिम दिशा में आगे बढ़ने की पूरी संभावना है. Monday को यह दक्षिण और उससे सटे पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी के बीच वाले हिस्सों में एक चक्रवाती तूफान में बदल सकता है, और Tuesday तक पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी के ऊपर एक भीषण चक्रवाती तूफान का रूप ले सकता है. इसके बाद, इसके और अधिक तीव्र होने और अगले दो दिनों के दौरान उत्तर-पश्चिम दिशा में आंध्र प्रदेश के तट की ओर बढ़ने की संभावना है.

मछुआरों और तटीय इलाकों में रहने वाले लोगों को सलाह दी गई है कि वे आईएमडी द्वारा जारी मौसम संबंधी अपडेट और चेतावनियों का पालन करें.

आंध्र प्रदेश राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने कहा है कि यह भीषण चक्रवाती तूफान उत्तरी आंध्र प्रदेश के तटीय इलाकों के करीब पहुंच सकता है. राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के प्रबंध निदेशक और रियल-टाइम गवर्नेंस सोसायटी (आरटीजीएस) के मुख्य कार्यकारी अधिकारी प्रखर जैन ने बताया कि इसके प्रभाव से Thursday और Friday को उत्तरी आंध्र प्रदेश में तेज हवाओं के साथ भारी बारिश हो सकती है. उन्होंने आम जनता और किसानों को जरूरी एहतियाती कदम उठाने की सलाह दी है.

यह 20 दिनों के भीतर बंगाल की खाड़ी में आने वाला तीसरा चक्रवाती तूफान होगा, जो आंध्र प्रदेश के तट से टकराएगा. 27 अक्टूबर को ‘अर्नब’ नामक एक बहुत भीषण चक्रवाती तूफान आंध्र प्रदेश के तट पर नरसापुरम के पास टकराया था. 3 नवंबर को ‘मुरासु’ नामक एक भीषण चक्रवाती तूफान नेल्लोर और नरसापुरम के बीच तट को पार कर गया था. एक हफ्ते के भीतर आए दो चक्रवातों के कारण 15 लोगों की मौत हो गई और तटीय जिलों में बुनियादी ढांचे और फसलों को भारी नुकसान पहुंचा.

–

एएसएच/वीसी

Share