अहमदाबाद में गणेशोत्सव की महाआरती में शामिल हुए गृह मंत्री अमित शाह, बची राशि गर्भवती महिलाओं के कल्याण पर होगी खर्च

Ahmedabad, 17 सितंबर . केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और Gujarat के Chief Minister भूपेंद्र पटेल ने Thursday को Ahmedabad में आयोजित ‘वस्त्रापुर ना महागणपति’ गणेशोत्सव की महाआरती में हिस्सा लिया. यहां काशी के घाटों की थीम पर बनाए गए पंडाल में भगवान गणेश की आठ फुट ऊंची मिट्टी की प्रतिमा स्थापित की गई है.

गृह मंत्री अमित शाह और Chief Minister भूपेंद्र पटेल ने वस्त्रापुर झील के पास बनाए गए पंडाल में भगवान गणेश के दर्शन किए और नागरिकों की सुख-समृद्धि के लिए प्रार्थना की.

दोनों नेताओं ने महाआरती में भी हिस्सा लिया और गणेशोत्सव के लिए की गई व्यवस्थाओं का जायजा लिया.

इस गणेशोत्सव का आयोजन सरदार पटेल सेवादल की ओर से पिछले 41 वर्षों से वस्त्रापुर झील के पास किया जा रहा है. हर साल यहां अलग-अलग थीम और सजावट के साथ भगवान गणेश की प्रतिमा स्थापित की जाती है. बड़ी संख्या में Ahmedabad के लोग उत्सव में शामिल होते हैं.

आयोजकों के अनुसार, गणेशोत्सव के बाद बचने वाली राशि का इस्तेमाल ‘रिद्धि-सिद्धि गर्भवती महिला योजना’ के लिए किया जाता है.

इस पहल के तहत अब तक गर्भवती महिलाओं को 15 हजार से अधिक पौष्टिक आहार किट वितरित की जा चुकी हैं. इस सहायता पर एक करोड़ रुपये से अधिक खर्च किए गए हैं.

गृह मंत्री अमित शाह और भूपेंद्र पटेल ने काशी घाट की थीम पर तैयार किए गए पंडाल और उसकी सजावट की सराहना भी की.

इस दौरान Ahmedabad के मेयर हितेश बारोट, शहर भाजपा अध्यक्ष प्रेरक शाह, नगर निगम जल समिति के अध्यक्ष धरमशी देसाई समेत अन्य गणमान्य लोग और बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे.

इससे पहले Chief Minister भूपेंद्र पटेल ने अपने घाटलोडिया विधानसभा क्षेत्र में आयोजित गणेशोत्सव कार्यक्रम में भी हिस्सा लिया. उन्होंने मेमनगर के तरुण नगर-2 स्थित गणेश पंडाल में भगवान गणेश की पूजा-अर्चना की और आरती में शामिल हुए.

Chief Minister ने पंडाल की थीम, सजावट और अन्य व्यवस्थाओं की सराहना की.

पंडाल में Prime Minister Narendra Modi के जन्मदिन के अवसर पर उनके चेहरे की विशेष रंगोली बनाई गई थी. इसके साथ ही दीप जलाकर भी जन्मदिन मनाया गया.

Chief Minister भूपेंद्र पटेल ने Prime Minister मोदी की रंगोली को देखा और इसकी प्रशंसा की. उन्होंने गणेश दर्शन के लिए पहुंचे लोगों का अभिवादन किया और बच्चों से भी बातचीत की.

मेमनगर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान Ahmedabad के मेयर हितेश बारोट, शहर भाजपा अध्यक्ष प्रेरक शाह सहित कई सामाजिक और Political नेता भी मौजूद रहे.

एएमटी/डीकेपी

Leave a Comment