
अयोध्या, 28 अगस्त . रामनगरी अयोध्या में Friday को रक्षाबंधन का त्योहार मनाया गया. इस अवसर पर राम मंदिर में रामलला और बाल स्वरूप लाल साहब को राखी बांधी गई. वहीं, रक्षाबंधन पर देशभर से रामलला के लिए हजारों राखियां भिजवाई गईं.
रामलला के दरबार में विशेष पूजन हुआ. रक्षाबंधन पर रामलला को नए वस्त्र धारण कराए गए. साथ ही, उन्हें 56 भोग लगाया गया. इसके बाद रामलला संग चारों भाइयों, राम दरबार और हनुमान जी को राखी अर्पित की गई. रामलला को उनकी बहन शांता की ओर से भी राखी समर्पित की गई. मुख्य पुजारी संतोष ने विधि-विधान से रामलला के चरणों में राखियां अर्पित कीं.
मुख्य पुजारी संतोष ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा, “हम बहुत खुश हैं. माता शांता की ओर से भगवान रामलला और उनके चारों भाइयों के लिए राखियां भेजी गई हैं. ये राखियां Thursday को मिली थीं और आज पूजा के बाद संतों ने श्रृंगी आश्रम में इन्हें अर्पित किया.”
उन्होंने यह भी बताया कि आज विशेष शृंगार किया गया. दिल्ली से रोजाना माला आती है, जो उन्हें आज भी पहनाई गई. पूरे हर्षोल्लास के साथ रक्षाबंधन का यह पर्व मनाया गया है.
वहीं, राम मंदिर के सभी पुजारियों के लिए भी विशेष राखियां आईं, जिन्हें उन्होंने पूजन के बाद बांधा. मुख्य पुजारी संतोष ने बताया कि हमारे सभी मंदिर के पुजारियों के लिए भी राखियां आईं. उन सभी को राखियां धारण कराई गईं.
कनक भवन में उल्लास लाल साहब दरबार में सुबह 8 बजे शुभ मुहूर्त में राखी बांधी गई. महंत रामनरेश दास की मौजूदगी में लाल साहब का विशेष श्रृंगार और भोग हुआ.
लाल साहब दरबार के महंत रामनरेश दास ने कहा, “लाल साहब दरबार में लाल साहब के लिए देशभर से हजारों भक्तों की राखियां आईं. रक्षाबंधन के अवसर पर भगवान को राखी अर्पित की गई. उनको तिलक और भोग भी लगाया गया.”
–
डीसीएच/