अमेरिकी चुनावी स‍िस्‍टम की आलोचना करने की जल्‍दबाजी में गलती कर गए ट्रंप, सोशल मीड‍िया पर शेयर की गलत पोस्‍ट

वॉशिंगटन, 5 अक्टूबर . अमेर‍िका के राष्‍ट्रपत‍ि डोनाल्‍ड ट्रंप ने अमेरिकी चुनावी स‍िस्‍टम की आलोचना करने की जल्‍दबाजी में दक्षिण अमेरिकी देश ब्राजील के बजाय India में राष्‍ट्रपत‍ि का चुनाव करा द‍िया. उन्होंने दावा किया कि ‘India के President चुनाव के पहले दौर’ में 12.5 करोड़ लोगों ने मतदान किया. यह गलत जानकारी वाली पोस्‍ट उन्‍होंने अपने सोशल मीड‍िया अकाउंट ‘ट्रुथ सोशल’ पर पोस्‍ट की.

दरअसल अमेर‍िकी राष्‍ट्रपत‍ि दक्षिण अमेरिकी देश ब्राजील के President चुनाव पर टिप्पणी करना चाहते थे, जहां आज राष्‍ट्रपत‍ि चुनाव का पहला दौर संपन्‍न हुआ है और अगला अंतिम दौर 25 अक्‍टूबर को होना है. India में President का चुनाव सीधे जनता के वोट से नहीं होता है.

ट्रंप ने अपनी पोस्ट में लिखा, “आज India के President चुनाव के पहले दौर में 12.5 करोड़ लोगों ने वोट दिया. वोटिंग बंद होने के कुछ ही समय बाद, उसी दिन नतीजे भी आ गए! हालांकि डेट्रॉइट, फिलाडेल्फिया, कैलिफोर्निया और अमेरिका के कई दूसरे शहरों और राज्यों में इससे बहुत कम वोटों के नतीजे आने में अक्सर कई हफ्ते लग जाते हैं. धांधली करने में, मेरा मतलब है गिनती करने में. अमेरिका में वोटिंग भ्रष्ट है!”

व्हाइट हाउस के आधिकारिक रैपिड रिस्पॉन्स अकाउंट ने भी ट्रंप की इस पोस्ट को दोबारा शेयर किया. इसके बाद social media पर बड़ी संख्या में यूजर्स ट्रंप की गलती बताते और उन्हें सही जानकारी देते नजर आए.

ट्रंप की यह पोस्ट ब्राजील के President चुनाव के पहले दौर के बाद आई. इस चुनाव में दक्षिणपंथी उम्मीदवार फ्लावियो बोल्सोनारो मौजूदा President लुइज इनासियो लूला दा सिल्वा से आगे रहे लेकिन सीधे जीत के लिए जरूरी 50 प्रतिशत से ज्यादा वोट हासिल नहीं कर सके.

98.81 प्रतिशत वोटों की गिनती पूरी होने तक बोल्सोनारो को 47.24 प्रतिशत वोट मिले जबकि लूला को 44.91 प्रतिशत वोट मिले. दोनों में से कोई भी जरूरी आंकड़ा पार नहीं कर सका इसलिए अब दोनों के बीच 25 अक्टूबर को दूसरे दौर का मुकाबला होगा.

यह नतीजा फ्लावियो बोल्सोनारो के लिए मजबूत प्रदर्शन माना जा रहा है. वह ब्राजील के पूर्व President जायर बोल्सोनारो के बेटे हैं. जायर बोल्सोनारो पिछले चुनाव के नतीजे को सैन्य तख्तापलट के जरिए पलटने की नाकाम कोशिश की साजिश रचने के मामले में दोषी ठहराए जाने के बाद 27 साल की जेल की सजा काट रहे हैं.

वहीं, लूला अब अपने मौजूदा समर्थकों को साथ बनाए रखने के साथ उन वोटरों को भी अपने पक्ष में लाने की कोशिश करेंगे, जिन्होंने पहले दौर में बाहर हो चुके दूसरे उम्मीदवारों को वोट दिया था.

लूला के सामने अब बड़ी चुनौती दक्षिणपंथी खेमे को ब्राजील की सत्ता में आने से रोकने की है.

–

एवाई/पीएम

Leave a Comment